logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बिहार: ठेकेदार ने की सड़क की 'सर्जरी', दरारों को लोहे की छड़ों से दिए 'टांके'

बिहार में नेशनल हाईवे सड़क की दरारें ठीक करने का अजीब वीडियो सामने आया है, जहां मजदूरों ने लोहे की छड़ों से रोड सर्जरी की, जिसे लोग सड़क पर टांके लगाने जैसा बता रहे हैं।

Bihar stitches NH road

दरारों को लोहे की छड़ों से 'टांका' देते मजदूर, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार से सड़क मरम्मत का एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो आरा–बक्सर NH-922 हाईवे का है। इसमें टूटी हुई कंक्रीट सड़क को लोहे की छड़ों की मदद से जोड़ते हुए देखा जा सकता है। इस अजीबोगरीब तरीके को देखकर लोग इसे मजाक में रोड सर्जरी कह रहे हैं। वहीं कुछ लोग तो कह रहे हैं कि सड़क को लोहे की छड़ों से टांके लगा दिए गए हैं।

 

वीडियो में मजदूर सड़क की दरारों के दोनों तरफ छेद करते नजर आते हैं। इसके बाद वे मोटे लोहे के रॉड डालकर टूटे हुए हिस्सों को आपस में जोड़ते हैं। यह दृश्य लोगों को किसी मेडिकल टांके या स्टेपलिंग प्रक्रिया जैसा प्रतीत हो रहा है, जिसके चलते यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है।

 

यह भी पढ़ें: मुस्लिम युवती ने प्रेमी संग लिए मंदिर में 7 फेरे, परिवार ने खुद करवाई शादी

गुणवत्ता पर उठे सवाल

फिलहाल इस मरम्मत कार्य को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि वीडियो ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता और तकनीक पर एक नई बहस जरूर छेड़ दी है। कई यूजर्स ने इस तरह की मरम्मत पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि यह तरीका कितना टिकाऊ होगा और क्या इससे सड़क लंबे समय तक सुरक्षित रह पाएगी, इस पर स्पष्टता जरूरी है। लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और निगरानी को लेकर भी चिंता जताई है।

 

यह भी पढ़ें: 'राजनीति के राखी सावंत हैं तेज प्रताप', अनुष्का के भाई आकाश ने ऐसा क्यों कहा?

 

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग इस तकनीक को नई इंजीनियरिंग प्रक्रिया मानकर इसके बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि कई लोग इसे सड़क मरम्मत का असामान्य तरीका बता रहे हैं।


और पढ़ें