logo

मूड

ट्रेंडिंग:

FIFA फाइनल के लिए ली झूठी छुट्टी, पोल खुली तो बॉस ने ऐसे सिखाया सबक

फीफा फाइनल देखने के लिए कर्मचारी ने घर में शादी का झूठा बहाना बनाकर छुट्टी मांगी थी पर बॉस ने वायरल वीडियो से उसका झूठ पकड़कर छुट्टी रद्द कर दी और कड़ा मैसेज भेज दिया।

AI Generated Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Generated Image

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

फीफा वर्ल्ड कप फाइनल मैच देखने के लिए एक कर्मचारी ने परिवार में शादी या फंक्शन होने का झूठा बहाना बनाकर करीब एक महीना पहले ही छुट्टी मांग ली थी। उस कर्मचारी की हरकतों पर पहले से नजर रख रहे उसके तेज-तर्रार बॉस ने इंस्टाग्राम पर स्कूल की एक वायरल वीडियो देखते ही उसका झूठ पकड़ लिया और तुरंत उसकी छुट्टी रद्द करते हुए कड़ा मैसेज भेजा कि 'बेवकूफ किसी और को बनाना।'

 

यह पूरा मामला एक रेडिट पोस्ट के जरिए सामने आया है जिसे उस कर्मचारी के साथ पहले काम करने वाले एक साथी ने शेयर किया था। पोस्ट के अनुसार वह कर्मचारी फुटबॉल का बहुत बड़ा फैन था और पिछले एक महीने से लगातार आम दिनों से ज्यादा छुट्टियां ले रहा था। जब बॉस ने उसकी इन लगातार छुट्टियों पर ध्यान दिया और उसे चेतावनी दी तब उसने छुट्टी लेना बंद कर दिया था। इसके बाद वह हर रोज ऑफिस देर से पहुंचने लगा।

 

यह भी पढ़ें: 'ताला खुलवाइए बस वादे मत कीजिए...', DM से भिड़ा 13 साल का बच्चा

ऑफिस देर से आने की वजह

जब भी बॉस उससे देर से आने का कारण पूछते थे तब वह कर्मचारी हमेशा रास्ते में बहुत ज्यादा ट्रैफिक होने का बहाना बना देता था। इसी बीच ऑफिस में हुई एक बातचीत के दौरान एक दूसरे मैनेजर ने जो उस कर्मचारी का दोस्त भी था। मजाक में यह कह दिया कि वह लड़का जरूर रातभर जागकर फीफा के मैच देखता होगा सुबह देर से आता है। इस छोटी सी बात ने सतर्क बॉस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया और उन्होंने फुटबॉल के पूरे शेड्यूल की जांच करने का फैसला कर लिया।

 

बॉस ने उस कर्मचारी की पिछली छुट्टियों की तारीखों और उसके ऑफिस देर से आने के मैसेज के टाइम को मिलाना शुरू किया। जब उन्होंने फ्रांस, पुर्तगाल और अर्जेंटीना जैसी टीमों के फीफा मैचों के शेड्यूल से उन तारीखों की तुलना की तो वे बिल्कुल एक जैसी पाई गई। बॉस यह समझ गए कि वह रात में मैच देखने के कारण सुबह सो जाता था और ऑफिस देर से पहुंचता था। इसके बाद बॉस ने उसे बुलाकर सबूत दिखाए और साफ चेतावनी दी कि वह भविष्य में ऐसी कोई छुट्टी नहीं लेगा।

परिवार के फंक्शन का बहाना

बॉस की चेतावनी के बावजूद उस कर्मचारी ने फीफा वर्ल्ड कप फाइनल देखने के लिए लगभग एक महीना पहले ही यह कहते हुए छुट्टी के लिए अर्जी दे दी कि सोमवार को उसके घर में एक प्रोग्राम है। उसने यह सोच लिया था कि इस बार उसका यह बहाना बिना किसी रोक-टोक के मान लिया जाएगा और वह बिना किसी परेशानी के मैच का मजा ले सकेगा।

 

यह भी पढ़ें: खाकी का खौफ खत्म? हापुड़ में शराबी युवक ने पुलिस चौकी में की तोड़फोड़

 

सोमवार को हफ्ते की शुरुआत में स्थिति तब बदली जब बॉस ने सोशल मीडिया पर एक वायरल इंस्टाग्राम वीडियो देखा। उस वीडियो में एक स्कूल की प्रिंसिपल अपने सभी बच्चों को सोमवार की छुट्टी दे रही थीं ताकि वे फीफा वर्ल्ड कप फाइनल देख सकें। उस वीडियो को देखने के बाद बॉस को कर्मचारी के बहाने पर पूरा शक हो गया।

 

वीडियो देखने के तुरंत बाद बॉस ने उस कर्मचारी को मैसेज भेजकर उसकी सोमवार की छुट्टी रद्द कर दी। जब कर्मचारी ने जिद की कि उसके घर में सच में एक पारिवारिक कार्यक्रम है तब बॉस ने उससे ट्रेन के टिकट का सबूत दिखाने को कहा। कर्मचारी के पास ऐसा कोई सबूत नहीं था।


और पढ़ें