logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'बादाम खाओ याददाश्त आ जाएगी', 1 साल से नहीं मिली फाइल, युवक ने किया अनोखा विरोध

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवक ने अधिकारी को बादाम देकर एक अनोखा प्रदर्शन किया। युवक ने अधिकारी से कहा कि बादाम खाओ तो याद आ जाएगा की फाइल कहां रखी है।

Viral Video

बादाम देकर किया विरोध, Photo Credit: Screengrab

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के काम करने के तरीके पर अक्सर लोग सवाल उठाते रहते हैं। कई बार सराकरी कर्मचारियों के काम करने के तरीकों से परेशान आकर आम लोग विरोध भी करते हैं। इसी तरह का एक विरोध प्रदशन छत्तसगढ़ के बिलासपुर में एक युवक ने किया। यह विरोध प्रदर्शन काफी अनोखा था और शायद ही ऐसा प्रदर्शन अब तक किसी ने किया हो। युवक की एक फाइल का काम करीब एक साल से अटका था और अधिकारी बोल रहे थे कि उसकी फाइल मिल नहीं रही है। इस पर परेशान होकर युवक बादाम लेकर अधिकारी के पास पहुंचा और अधिकारी के सामने टेबल पर बादाम फेंककर बोला की बादाम खाना और जब याद आ जाए की फाइल कहां रखा है तो मुझे बता देना। 

 

यह घटना तिफरा हाउसिंग बोर्ड कार्यालय की है। युवक तरुण साहू ने करीब एक साल पहले तिफरा में रिसेल से EWS फ्लैट खरीदा था। उसके बाद रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की गई लेकिन एक साल बीत जाने के बावजूद विभाग फाइल नहीं ढूंढ पाया। हर बार अधिकारी फाइल गुम होने का हवाला देते रहे। इससे युवक काफी ज्यादा परेशान हो गया। 

 

यह भी पढ़ें: 12 साल में पहली संसदीय हार, BJP इसे भी कैसे बना रही जीत? इनसाइड स्टोरी

 

1 साल से काट रहा था चक्कर

युवक ने एक वीडियो जारी कर बताया कि वह एक साल से लगातार चक्कर काट रहा है लेकिन अधिकारी उसका काम नहीं कर रहे हैं और हर बार फाइल गुम होने का बहाना कर देते हैं। इसके बाद युवक ने विरोध में बादाम देकर अधिकारियों को याददाश्त तेज करने का संदेश दिया। युवक 500 ग्राम बादाम लेकर ऑफिस पहुंचा और गुस्से में अधिकारी के टेबल पर पटक दिए। इस दौरान युवक ने खुद वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर जारी कर दिया। 

 

युवक ने अधिकारी के टेबल पर मुट्ठी भर बादाम बिखेरते हुए कहा, 'फाइल एक साल से गुम है, शायद आपकी याददाश्त कमजोर हो गई है, इसलिए बादाम खाइए और फाइल ढूंढिए। जब याद आ जाए की फाइल कहां रखी है तो बता देना। एक साल से मेरे को परेशान कर रखा है तो अब बादाम खाकर याद कीजिए।'

 

अधिकारियों ने दिए आश्वासन

विभागीय अधिकारियों ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है। हालांकि, अभी तक युवक ने यह नहीं बताया है कि इस अनोखे विरोध प्रदर्शन के बाद युवक की फाइल मिली या नहीं। यह प्रदर्शन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग सरकारी दफ्तरों में फैले भ्रष्टाचार की ओर इशारा कर रहे हैं। 

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें