logo

ट्रेंडिंग:

'सिर्फ कुछ लाख ही थे', दूल्हा-दुलहन पर 8.5 करोड़ लुटाने वाले वीडियो पर आई सफाई

तरनतारन में एक शादी का वीडियो वायरल होने के बाद दावा किया जा रहा था कि वहां 8.5 करोड़ रुपये लुटाए गए। अब परिवार ने इस पर सफाई देते हुए कहा है कि शादी में केवल कुछ ही लाख उड़ाए गए थे। 

Representative Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Sora

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

पंजाब के तरनतारन से सामने आए एक शादी के वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। इस वीडियो में दुलहन के चारों ओर नोटों की बारिश हो रही थी जिसे देख लोग हैरान रह गए। इसके बाद इंटरनेट पर यह खबर फैल गई कि इस शादी में करीब 8.5 करोड़ रुपये उड़ाए गए हैं। हालांकि, अब दूल्हे के परिवार ने सामने आकर इन दावों को पूरी तरह गलत करार दिया है और कहा है कि हमने खुशी से केवल कुछ ही लाख रुपये उड़ाए थे। 

 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मेहमानों को ढोल पर नाचते देखा गया। दुलहन पर दुल्हे के साथ-साथ शादी में आए मेहमान भी नोट उड़ाते दिख रहे हैं। वीडियो में जितने भी नोट दिख रहे हैं वह सभी 500 के हैं। 

 

यह भी पढ़ें: रोबोटिक डॉग पर हुई ट्रोलिंग तो गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने क्या कहा?

वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मेहमान ढोल की धुन पर खुशी से नाचते हुए नजर आ रहे हैं। नाचते-नाचते वे हवा में नोट भी उड़ा रहे हैं। कुछ ही समय में पूरा फर्श नोटों से भर जाता है।

फर्श पर पड़े सभी नोट 500 रुपये के दिखाई दे रहे हैं। यह नजारा देखकर लोगों ने इस कार्यक्रम को ‘ग्रैंड कैश पार्टी’ नाम दे दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग इन नोटों पर चलते हुए दिख रहे हैं, जबकि कुछ लोग फर्श से नोट उठाते हुए नजर आ रहे हैं।

परिवार की सफाई

वीडियो के वायरल होने के बाद परिवार ने इस पर सफाई दी है। दुल्हे के भाई सिकंदर सिंह ने कहा, 'शादी 14 फरवरी को हुई थी। हमने खुशी से पैसे जरूर उड़ाए थे लेकिन वह कुल मिलाकर करीब 2 लाख रुपये ही थे। सोशल मीडिया पर करोड़ों रुपये की बात कहकर इसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।'

 

दुल्हे के भाई सिकंदर ऑस्ट्रेलिया में ट्रक का कारोबार करते हैं और वह इस शादी में शामिल हुए थे। 

 

यह भी पढ़ें: AI ट्रेनिंग टेस्ट में AI से कर ली नकल, KPMG के पार्टनर पर लगा लाखों का जुर्माना

इवेंट मैनेजर और DJ ने भी दी सफाई

शादी का इंतजाम देखने वाले इवेंट मैनेजर और वहां मौजूद DJ ने भी परिवार की बात का समर्थन किया है। उनका कहना है कि शादी में लगभग 4 लाख रुपये जिसमें कुछ डॉलर भी शामिल थे,  का इस्तेमाल हुआ था। उन्हें भी इस बात का अंदाजा नहीं है कि 8.5 करोड़ का यह जादुई आंकड़ा कहां से आया और वायरल हो गया।

सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया

भले ही परिवार ने सच्चाई बता दी है लेकिन यह वीडियो अब भी चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां कुछ लोग इसे पंजाब की शान और जश्न मनाने का एक पारंपरिक तरीका मान रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे दौलत का दिखावा बताकर इसकी आलोचना भी कर रहे हैं।

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap