logo

ट्रेंडिंग:

AI ट्रेनिंग टेस्ट में AI से कर ली नकल, KPMG के पार्टनर पर लगा लाखों का जुर्माना

KPMG की एक पार्टनर कंपनी के इंटरनल AI ट्रेनिंग टेस्ट में करीब दो दर्जन कर्मचारी AI से ही नकल करते पकड़े गए। इसके बाद पार्टनर कंपनी पर 6.4 लाख का जुर्माना लगा दिया गया।

Representative Image

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: SORA

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टेस्ट में AI से ही नकल करने के कारण KPMG की एक पार्टनर पर जु्र्माना लगा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, AI पर एक इंटरनल ट्रेनिंग कोर्स के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके चीटिंग करते हुए पकड़े जाने पर पार्टनर कंपनी पर करीब 6.4 लाख का जुर्माना लगा है। करीब दो दर्जन कर्मचारियों को टेस्ट में AI का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया है। 

 

द गार्डियन की रिपोर्ट में बताया गया है कि KPMG ऑस्ट्रेलिया की एक अज्ञात पार्टनर कंपनी की इंटरनल AI टेस्ट में AI की नकल कर रहे थे। कंपनी ने ऐसे कर्मचारियों को रंगे हाथों पकड़ लिया और इसके बाद यह कार्रवाई की गई। खास बात यह है कि कंपनी ने अपने AI डिटेक्टर टूल से ही कर्मचारियों को नकल करते हुए पकड़ा। कंपनी का कहना है कि इस तरह की हरकतों को डिटेक्ट करने के लिए वह अपने AI डिटेक्टर का इस्तेमाल करती रहेगी। 

 

यह भी पढ़ें: एक जैसी शरीर की बनावट! JEE में साथ टेस्ट देकर बराबर नंबर लाने वाले खान ब्रदर्स

कंपनी ने क्या कहा?

KPMG के प्रमुख ने कहा कि आजकल कंपनियों के लिए AI के इस्तेमाल पर नजर रखना बहुत मुश्किल हो रहा है। उन्होंने बताया, 'ज्यादातर संस्थाओं की तरह हम भी इंटरनल टेस्ट में AI के इस्तेमाल पर रोक लगाने के पूरे प्रयास कर रहे हैं लेकिन यह बहुत मुश्किल टास्क है।' उन्होंने कहा कि AI बहुत तेजी से लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन रहा है और ट्रेनिंग टेस्ट में इसके गलत इस्तेमाल को रोकना आसान नहीं है। 

उन्होंने AI के गलत इस्तेमाल की बात मानते हुए कहा, 'कुछ लोगों ने कंरनी के नियमों को तोड़ा गहै लेकिन जब भी ऐसा होता है तो हमारी कंपनी इसे गंभीरता से लेती है। इसके साथ ही कंपनी अपने नियमों और चेकिंग सिस्टम को और भी ज्यादा मजबूत बनाने के तरीके देख रही है ताकि आगे ऐसे केस कम हों।'

AI के गलत इस्तेमाल को लेकर बढ़ रही चिंता

इस घटना से पता चलता है कि बड़ी कंपनियों के लिए भी AI एक मुश्किल टास्क बनता जा रहा है। ट्रेनिंग प्रोग्राम्स में कर्मचारियों का इस तरह AI से नकल करना उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है और इसको रोकने के लिए कंपनियां हर संभव प्रयास कर रही हैं। 

 

यह भी पढ़ें: 10वीं पास को मिल रही थी 85 हजार की सैलरी, 225 करोड़ के घोटाले की कहानी

ऑनलाइन एग्जाम में ज्यादा नकल

AI के बढ़ते प्रभाव के कारण ऑनलाइन परीक्षाओं में भी नकल बहुत ज्यादा बढ़ गई है। बीते दिसंबर ब्रिटेन की सबसे बड़ी अकाउंटिंग संस्था एसोसिएशन ऑफ चार्टर्ड सर्टिफाइड अकाउंटेंट्स (ACCA) ने ऑनलाइन मोड में परीक्षा करवाना बंद कर दिया था। ACCA का कहना था कि ऑनलाइन एग्जाम में AI के गलत इस्तेमाल को रोकना बहुत बड़ी मुश्किल बन गया है। 

 

हालांकि, AI का इस्तेमाल कंपनियों के लिए बहुत मददगार भी है। कंपनियां अपने कर्मचारियों से AI की मदद से अपने रोजाना के काम करने के लिए कह रही हैं। इसके साथ ही कर्मचारियों के काम को AI स्किल्स के आधार पर भी आंका जाता है। भले ही कंपनी AI के इस्तेमाल को प्रमोट कर रही हो लेकिन जब कंपनी अपने इंटरनल टेस्ट लेती है तो कर्मचारी उसमें भी AI की मदद लेने लगते हैं। ऐसे में कंपनी को अपने कर्मचारियों की स्किल्स के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलती है। 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap