logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कौन हैं अनुकृति विद्यार्थी, क्यों वायरल हो रही उनकी लेऑफ स्टोरी?

क्या हो अगर एक दिन पता चले कि जिस नौकरी में आप हैं, वह न रहे तो क्या होगा? अनुकृति विद्यार्थी ने कुछ ऐसा ही दर्ज शेयर किया है। पढ़ें रिपोर्ट।

wipro employee fired video goes viral

विप्रो कर्मचारी वीडियो वायरल, Photo Credit- Instagram

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बेंगलुरु स्थित आईटी कंपनी विप्रो एआई सॉल्यूशंस में मार्केटिंग और कम्युनिकेशंस कोऑर्डिनेटर के पद पर काम करने वाली अनुकृति विद्यार्थी को साढ़े पांच साल की सेवा के बाद अचानक नौकरी से निकाल दिया गया। इस घटना से दुखी अनुकृति ने अपना अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

अनुकृति ने कहा कि साढ़े पांच साल तक एक ही कंपनी में काम करने की वजह से यह कंपनी और वहां के लोग उनकी रोजमर्रा की दिनचर्या का हिस्सा बन चुके थे। इतने लंबे समय बाद अचानक बदलाव को स्वीकार करना उनके लिए बहुत मुश्किल हो रहा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किए वीडियो में अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त किया।

मीटिंग के लिए बुलाया और नौकरी से निकाल दिया

अनुकृति विद्यार्थी ने बताया कि 29 जून को उन्हें एक मीटिंग में बुलाया गया। उन्हें लगा कि यह मीटिंग उनके मैनेजर और एचआर के साथ सामान्य बातचीत होगी, लेकिन मीटिंग के दौरान उनसे सीधे कहा गया कि अब वह कंपनी का हिस्सा नहीं रहेंगी और उन्हें कंपनी छोड़नी होगी। बिना कोई कारण बताए यह फैसला सुनकर उन्हें बहुत बड़ा झटका लगा।

'कभी नहीं सोचा था कि मेरे साथ ऐसा होगा'

वीडियो में अनुकृति ने आगे कहा, 'अब मुझे नहीं पता कि मैं आगे क्या करूंगी, कामयाब हो पाऊंगी या नहीं, या अपना कुछ शुरू करूंगी या नहीं। मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि जिंदगी के इस मोड़ पर आ जाऊंगी।' 

 

 

अनुकृति की सबसे बड़ी चिंता हर महीने मिलने वाली तय सैलरी की थी, जो अब खत्म हो गई है। 

खुद तो नौकरी नहीं छोड़तीं, अब खुल सकती है राहें 

अनुकृति ने इस घटना को सकारात्मक नजरिए से भी देखा है। उन्होंने कहा कि शायद यह भगवान का इशारा है क्योंकि वे खुद कभी नौकरी नहीं छोड़तीं। लगता है भगवान कह रहे हैं कि अब आगे बढ़ने का समय आ गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है, जिसमें कई लोग अनुकृति के साथ अपनी समान अनुभव शेयर कर रहे हैं।

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें