logo

मूड

ट्रेंडिंग:

37 साल के तलाकशुदा IITian को चाहिए कुंवारी दुल्हन, इंटरनेट पर मचा बवाल

तलाकशुदा IITian ने शादी के लिए ऐसी अजीब शर्तें रखीं कि सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। खुद शादीशुदा होने के बावजूद वह एकदम कुंवारी दुल्हन चाहता है जिस पर मैचमेकर ने उसे करारा जवाब दिया।

Oendrila Kapoor, Photo Credit: Social Media

ओएंड्रिला कपूर, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

ओएंड्रिला कपूर नाम की एक मैचमेकर और डेटिंग कोच ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जो अब वायरल हो गई है। उनके पास एक 37 साल का आदमी आया जो आईआईटी से पढ़ा हुआ है और एक बिलियन डॉलर कंपनी में डायरेक्टर के पद पर काम कर रहा है। वह आदमी खुद तलाकशुदा है लेकिन अपनी दूसरी शादी के लिए उसने जो शर्तें रखीं उन्हें सुनकर लोग हैरान हैं। मैचमेकर ने उसकी इन मांगों को समाज की पुरानी और भेदभाव वाली सोच का हिस्सा बताया है।

 

उस आदमी ने मैचमेकर को बताया कि उसे ऐसी दुल्हन चाहिए जिसकी उम्र 30 साल से कम हो। उसने यह भी शर्त रखी कि लड़की ब्राह्मण होनी चाहिए और उसका कभी किसी के साथ कोई रिश्ता न रहा हो। उसने साफ कहा कि लड़की का 'बॉडी काउंट' जीरो होना चाहिए और वह पूरी तरह कुंवारी होनी चाहिए। वह एक ऐसी पार्टनर चाहता था जिसका कोई अतीत न हो, भले ही वह खुद पहले शादीशुदा रह चुका था।

 

यह भी पढ़ें: जीभ देखकर रोबोट बताएगा क्या खाना चाहिए, कहां आ गई है ऐसी टेक्नॉलजी?

अजीब तर्क वाली पुरानी सोच

मैचमेकर ओएंड्रिला ने जब उससे पूछा कि वह ऐसी मांगें क्यों कर रहा है, तो उसने एक रिसर्च का हवाला दिया। उसका कहना था कि जिन महिलाओं के अतीत में ज्यादा पार्टनर होते हैं, उनके वफादार रहने की संभावना कम होती है। जब ओएंड्रिला ने उससे पूछा कि क्या यही बात उस पर भी लागू होती है क्योंकि वह खुद तलाकशुदा है, तो उसने जवाब दिया कि मर्दों और औरतों की तुलना नहीं की जा सकती क्योंकि वह एक मर्द है।

 

ओएंड्रिला को उस आदमी की यह बातें बिल्कुल सही नहीं लगीं। उन्होंने उसे टोकते हुए कहा कि उसे कोई जीवनसाथी नहीं बल्कि एक ऐसी पार्टनर चाहिए जिसे वह कंट्रोल कर सके। उन्होंने उसे अपने क्लाइंट के रूप में जोड़ने से मना कर दिया और कहा कि उन्हें लगता है कि वह अपनी इस सोच से किसी भी महिला को परेशान कर सकता है। उन्होंने यह भी साफ किया कि पसंद होना अलग बात है लेकिन ऐसी दोहरी सोच रखना सरासर गलत है।

पुराने ख्यालात वाले परिवारों की पसंद

बातचीत के दौरान मैचमेकर ने उसे यह भी समझाया कि जो लड़की उसकी इन शर्तों पर खरी उतरेगी, वह शायद बहुत ही पुराने ख्यालात वाले परिवार से होगी। ऐसे परिवार शायद एक 37 साल के तलाकशुदा आदमी को पसंद न करें। इस पर उस आदमी ने दावा किया कि उसे शादी के ऐप्स पर ऐसे कई रिश्ते मिल रहे हैं लेकिन उसे डर है कि कहीं वे लोग उसके साथ कोई धोखा न कर दें, इसलिए वह मैचमेकर की मदद चाहता था।

 

यह भी पढ़ें: दो सगे भाइयों से शादी करने वाली महिला बनी मां, बेटी पैदा होने के बाद जश्न शुरू

सोशल मीडिया पर भड़के लोग 

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुई, लोगों ने उस आदमी की जमकर क्लास लगाई। किसी ने लिखा कि अब समझ आया कि उसका पहला तलाक क्यों हुआ होगा, तो किसी ने कहा कि उसकी हिम्मत कैसे हुई ऐसी मांग करने की। कुछ लोगों ने तो उसे 'एक्सपायर्ड मैन' तक कह दिया। हालांकि कुछ लोगों ने उसकी निजी पसंद है कहकर उसका बचाव करने की कोशिश की लेकिन ज्यादातर लोगों ने इसे मर्दानी अकड़ और भेदभाव ही माना।


और पढ़ें