मशहूर फिटनेस इन्फ्लुएंसर गौरव तनेजा (Flying Beast) के सप्लीमेंट ब्रांड 'बीस्ट लाइफ' ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा एलान किया है जिसने नेटिजन्स के होश उड़ा दिए हैं। ब्रांड ने दावा किया है कि जल्द ही दुनिया का पहला प्रोटीन कंडोम लॉन्च करने जा रहे हैं। इस अजीबोगरीब घोषणा के बाद से ही इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है कि क्या यह वास्तव में कोई क्रांतिकारी प्रोडक्ट है या फिर अप्रैल फूल डे से पहले किया गया कोई सोची-समझी मार्केटिंग चाल है।
इस अजीबोगरीब प्रोडक्ट के एलान के बाद लोग कन्फ्यूज हो गए हैं कि यह सच में कोई नया प्रोडक्ट है या फिर अप्रैल फूल के मौके पर किया गया कोई मजाक। पोस्ट सामने आते ही वायरल हो गई और हर तरफ इसी की चर्चा होने लगी।
यह भी पढ़ें: 65 साल के आदमी ने खुद क्यों करा दी अपनी तेरहवीं? हैरान कर देगी वजह
क्या है प्रोटीन कंडोम का कॉन्सेप्ट?
बीस्ट लाइफ की पोस्ट में इस प्रोडक्ट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई लेकिन नाम और कॉन्सेप्ट ने ही लोगों का ध्यान खींच लिया। फिटनेस सप्लीमेंट्स के लिए मशहूर ब्रांड का ऐसा आइडिया लोगों को हैरान कर रहा है। कई यूजर्स इसे सिर्फ अटेंशन पाने की रणनीति मान रहे हैं। बीस्ट लाइफ ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हम आ रहे हैं आपकी नाइट परफॉर्मेंस को अपग्रेड करने। दुनिया का पहला प्रोटीन कंडोम जल्द लॉन्च होगा। बने रहिए हमारे साथ।'

यह भी पढ़ें: धुरंधर की हजार करोड़ की कमाई में हिस्सा मांग रहे पाकिस्तान के लोग, वजह जान लीजिए
सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़
पोस्ट वायरल होते ही सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शन की बाढ़ आ गई। यूजर्स ने तरह-तरह के जोक्स और मीम्स बनाना शुरू कर दिया। कुछ ने इसकी जरूरत पर ही सवाल उठा दिए। देखते ही देखते यह पोस्ट इंटरनेट ट्रेंड बन गई। कई यूजर्स ने पोस्ट के समय को देखते हुए इसे अप्रैल फूल से जोड़ दिया है। उनका मानना है कि यह एक सोची-समझी मार्केटिंग स्ट्रैटेजी हो सकती है, जिससे ब्रांड अपनी पहुंच और एंगेजमेंट बढ़ाना चाहता है। हालांकि, अब तक कंपनी की ओर से यह साफ नहीं किया गया है कि यह प्रोडक्ट असली है या सिर्फ प्रमोशनल आइडिया।