logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कहीं फूल बरसे, कहीं चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस, ईद पर कहां कैसा है हाल?

ईद के मौके पर देश की कुछ वीडियो वायरल हो रही हैं, जहां पुलिस की तैनाती और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर फूल बरसाने के वीडियो ट्रेंड कर रहे हैं।

news image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Sora

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में आज ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह से मस्जिदों में जाकर सामूहिक तौर पर नमाज पढ़ रहे हैं। लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स तैनात की गई है। वहीं दूसरी तरफ कुछ हिंदू समुदाय के लोग फूल बरसाकर उन्हें ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं। पुलिस की तैनाती और फूल बरसाने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कई लोग इन वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

ईद के वीडियो सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि राजस्थान से भी सामने आ रहे हैं। इन वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि ईद का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा रहा है। देशभर के अलग-अलग हिस्सों में सांप्रदायिक सौहार्द के साथ ईद मनाया जा रहा है। कुछ जगहों पर सख्ती बढ़ाई गई है। सांप्रदायिक तनाव की स्थिति न बने, इसके लिए बड़ी संख्या में संवेदनशील जगहों पर पुलिस तैनात है। 

वायरल फूल बरसाने के वीडियो

उत्तर प्रदेश में एक तरफ अमरोहा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां कांग्रेस नेता सचिन चौधरी ईद मना रहे लोगों पर फूल बरसाकर उन्हें ईद मुबारक दे रहे हैं। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक लंबी कतार में मुस्लिम समुदाय मस्जिद से निकलकर अपने घर की ओर जा रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि सचिन चौधरी पिछली बार विधायकी का चुनाव हार चुके थे।

 

वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के उत्तम नगर में पुलिस पर फूल बरसाने का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जहां कुछ लोग पुलिस अधिकारियों पर फूल बरसा रहे हैं। आज के दिन कई पुलिस अधिकारी शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए तैनात रहते हैं। उनका धन्यवाद करने के लिए मुस्लिमों ने उन पर फूल बरसाए। फूल बरसाने के वीडियो राजस्थान से भी सामने आ रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग छत पर खड़े होकर रास्ते से गुजर रहे मुस्लिम भाइयों पर फूल बरसा रहे हैं।

 

 राजस्थान से भी एक  वीडियो में वायरल हो रहा है जहां लोग छतों से गुजर रहे मुस्लिम समुदाय के लोगों पर फूल बरसाते हुए दिख रहे हैं। यह वीडियो  यह वीडियो समाज के आपसी  भाईचारे को दिखाता है, जहां फूलों की वर्षा से भाईचारे का संदेश दिया जा रहा है।

 

जगह-जगह पुलिस की तैनाती

 

देश में जगह-जगह पुलिस तैनात है, ताकि ईद का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा सके। इसी सिलसिले में कानपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मस्जिद के बाहर कई पुलिसकर्मी तैनात हैं, ताकि मुस्लिम समुदाय सुरक्षित रूप से बाहर निकल सकें।


और पढ़ें