logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल्ली को 10 में से 2 नंबर, विदेशी महिला ने ऐसा क्या खराब देख लिया?

विदेशी महिला ने भारत के शहरों को सुरक्षा रेटिंग दी जिसमें दिल्ली को सबसे कम नंबर मिले हैं। इस चौंकाने वाले स्कोर के बाद अब इंटरनेट पर महिला सुरक्षा को लेकर बड़ी बहस छिड़ गई है।

Alisa viral video, Photo Credit: Social Media

अलीसा वायरल वीडियो, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अलीसा नाम की एक विदेशी महिला अकेले भारत घूमने आई थीं। उन्होंने एक वीडियो बनाया है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। अक्सर विदेशी लोग भारत आकर यहां की सुंदर जगहों की तारीफ करते हैं लेकिन अलीसा ने सुरक्षा को लेकर अपनी बात रखी है। उन्होंने भारत के अलग-अलग शहरों में घूमते समय खुद को कितना सुरक्षित महसूस किया, उस आधार पर शहरों को नंबर दिए हैं। इस वीडियो ने सबका ध्यान इसलिए खींचा क्योंकि उन्होंने दिल्ली को बहुत ही कम नंबर दिए हैं। इससे अब इंटरनेट पर यह बहस शुरू हो गई है कि क्या हमारे बड़े शहर महिलाओं के लिए सुरक्षित हैं या नहीं।

 

अलीसा ने बताया कि उन्हें भारत के पहाड़ी इलाकों में घूमना सबसे ज्यादा सुरक्षित लगा। उन्होंने ऋषिकेश और मनाली को सबसे ऊपर रखा और उन्हें 10 में से 9 नंबर दिए। अलीसा के हिसाब से इन जगहों पर एक महिला का अकेले घूमना काफी आसान और सुरक्षित है। इसके अलावा उन्होंने राजस्थान के जयपुर, जोधपुर और गोवा को भी अच्छा बताया लेकिन उन्होंने भारत के किसी भी शहर को 10 में से 10 यानी पूरे नंबर नहीं दिए।

 

यह भी पढ़ें: 'आईआईटियन बाबा' अभय सिंह ने संन्यास छोड़कर किससे कर ली शादी?

दिल्ली और आगरा का स्कोर रहा सबसे कम

इस पूरी लिस्ट में सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात दिल्ली और आगरा का स्कोर रहा। अलीसा ने देश की राजधानी दिल्ली को सुरक्षा के मामले में 10 में से सिर्फ 2 नंबर दिए। वहीं, ताज महल के लिए मशहूर आगरा शहर को उन्होंने 10 में से सिर्फ 3 नंबर दिए। अलीसा के मुताबिक, इन दोनों बड़े शहरों में एक अकेली विदेशी महिला के तौर पर उन्हें बिल्कुल सुरक्षित महसूस नहीं हुआ। अलीसा की इस रेटिंग ने दिल्ली और आगरा जैसे बड़े पर्यटन केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

भारतीय लोग हुए सहमत

सोशल मीडिया पर बहुत से भारतीय लोग अलीसा को गलत नहीं कह रहे, बल्कि उनका साथ दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि दिल्ली वाकई महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है, खासकर ईस्ट दिल्ली का इलाका। एक और व्यक्ति ने लिखा कि दिल्ली तो कभी-कभी मर्दों के लिए भी असुरक्षित हो जाती है। एक यूजर ने तो यहां तक कह दिया कि दिल्ली को तो -100 नंबर मिलने चाहिए थे। लोगों का कहना है कि दिल्ली के लोगों को इस बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें: 1500 साल पुराने इन्स्ट्रूमेंट को बजाकर सोशल मीडिया पर छाया शख्स, वायरल वीडियो

शहरों की सुरक्षा

इस वीडियो से यह बात सामने आई कि दिल्ली जैसे शहरों में केवल कुछ अमीर और खास इलाके ही सुरक्षित हैं। लोगों का कहना है कि जब तक बड़े शहरों में सुरक्षा का माहौल नहीं सुधरेगा, तब तक बाहर से आने वाले सैलानियों के मन में भारत को लेकर डर बना रहेगा।


और पढ़ें