logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'लाओ हिसाब-किताब करो', पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए पुलिसवाले ने मांगे पैसे

गाजियाबाद में पासपोर्ट वेरिफिकेशन के नाम पर रिश्वत मांग रहे सिपाही का वीडियो वायरल हो गया है। इंजीनियर द्वारा रसीद और टैक्स छूट मांगने पर सिपाही वहां से चला गया। अब लोग सोशल मीडिया पर बातें कर रहें है।

Ghaziabad passport verification viral video

पुलिस कांस्टेबल रिश्वत मांगते हुए, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में अजय सिंह नाम के एक सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर के घर पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए यूपी पुलिस का एक कांस्टेबल पहुंचा था। अजय सिंह पिछले दो साल से वहां रह रहे हैं। इस दौरान कांस्टेबल ने अजय से दो से चार हजार रुपये रिश्वत की मांग की। अजय ने रिश्वत देने से मना कर दिया और पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पहले पुलिसवाले ने दस्तावेज मांगे और उनकी अच्छे से जांच की। इसके बाद उन्होंने कागजों पर साइन करवाए और फिर अजय से सवाल पूछने लगे कि आप यहां कब से रहते हैं और क्या काम करते हैं। अजय के जवाब देने के बाद पुलिसवाले ने कहा कि लाओ हिसाब-किताब करो। अजय ने पूछा कि कितने पैसे। इसके बाद पुलिसवाले ने दो से चार हजार रुपये बताए। जब अजय ने पूछा कि आप ये पैसे किस चीज के मांग रहे हैं, तो पुलिसवाले ने जवाब दिया कि कागजों पर साइन करने होते हैं तो थाने में पैसे देने होते हैं।

 

यह भी पढ़ें: स्कूल में गिरी छत, टीचर भी नहीं थे, गुस्साए ग्रामीणों ने जड़ दिया ताला

रसीद मांगने पर भड़का सिपाही

अजय ने तुरंत कहा कि क्या इसकी कोई रसीद मिलती है क्योंकि इसका इनकम टैक्स पर हमें भी छूट मिलती है। इस बात पर पुलिसवाले ने कहा कि तुम्हें कौन सी छूट मिलती है। अजय ने आगे कहा कि हम भी दिखाएंगे कि हमने भी रिश्वत दी है। इसके बाद उन्होंने कहा कि पासपोर्ट ऑफिस में कई लोगों ने कहा था कि पुलिस वेरिफिकेशन के लिए आएंगे तो पांच सौ से एक हजार रुपये लगते हैं। मैंने पूछा कि यह किस कैटेगरी में आता है, यह कमीशन का है या क्या चीज है। इतना बोलते ही पुलिसवाला वहां से चुपचाप चला गया।

 

 

यह भी पढ़ें: UP: गर्भवती महिला को ट्यूब वाली चारपाई पर लिटाकर पार कराई नदी, Video वायरल

सोशल मीडिया पर लोगों की बात

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोग पुलिस के काम करने के तरीके और रिश्वतखोरी को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि पासपोर्ट वेरिफिकेशन के नाम पर एक हजार रुपये लिए जाते हैं जिसमें से पांच सौ रुपये रिपोर्ट भेजने वाले को और पांच सौ रुपये घर आकर वेरिफिकेशन करने वाले को दिए जाते हैं। यूजर ने यह भी कहा कि अगर पैसे न दिए जाएं, तो ये लोग कागजों को पेंडिंग में डाल देते हैं या इतना परेशान करते हैं कि इंसान मजबूरी में पैसे दे ही देता है।


और पढ़ें