logo

ट्रेंडिंग:

टुकड़ों में लाश, सीमेंट की कब्र, प्रेमी के लिए पत्नी बनी कातिल!

यूपी के मेरठ में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर अपने ही पति को मार दिया और लाश को टुकड़ों में काट दिया। लाश को ड्रम में भर कर प्रेमी संग चली गई शिमला। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला ?

Saurabh And Muskaan

मृतक सौरभ आरोपी मुस्कान और साहिल : Photo Credit: Free Press Journal

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक महिला ने प्रेमी से रिश्ता कायम रखने के लिए पति को मार डाला है। पति लंदन में रहता था, वहां से करीब 22 दिन पहले, अपने घर लौटा तो पत्नी ने उसकी हत्या कर दी। महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की लाश को कई टुकड़ों में काटा और फिर उसे छिपा दिया। दोनों ने शव को एक ड्रम में डाल कर ऊपर से सीमेंट डस्ट का घोल डाल दिया, जिसकी वजह से लाश सीमेंट के अंदर छिप गई।

वहां मौजूद लोगों को कुछ खटकने लगा। लोगों ने पुलिस से कहा कि यहां कोई बड़ी साजिश हो सकती है। पुलिस ने जब शिनाख्त की तो दिल दहला देने वाला मंजर सामने आया। सीमेंट में लाश दबी थी। मृतक का नाम सौरभ है। सौरभ अपने घर से दूर पत्नी के साथ किराए का कमरा लेकर रहता था। 

 

मेरठ जिले के ब्रह्मपुरी में स्थित इंदिरानगर में  सौरभ अपनी पत्नी मुस्कान के साथ परिवार से दूर किराए के मकान में रहता था। वह मर्चेंन्ट नेवी में रह चुका था। हालांकि, सौरभ की मां रेनू ने बताया कि वह लंदन के किसी मॉल में काम करता था।

जन्मदिन पर घर आया पति, मारकर सीमेंट में जमा दिया
सौरभ 24 फरवरी को लंदन से अपने घर वापस आया था। अगले ही दिन यानी 25 फरवरी को उसकी पत्नी मुस्कान का जन्मदिन था। जब मोहल्ले के लोगों से बातचीत की गई तो लोगों ने बताया की वे लोग हिमाचल घुमने गए हैं। जब घर में बदबू आने लगी तो शक के अधार पर घर का गेट तोड़ा गया तो लाश ड्रम के अंदर जम चुकी थी। पुलिस ने आशंका जताई की हत्या करीब 10 दिन पहले कर दी गई थी। 

 

ये भी पढ़ें- हरियाणा सरकार ने मासूम शर्मा के गानों पर लगाया बैन, जानें क्यों

कब से चल रहा था मुस्कान का प्रेम प्रसंग?

सौरभ ने ब्रह्मपुरी में एक मकान किराए पर लिया था। वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ रहता था। सौरभ काम के सिलसिले में ज्यादातर विदेश में रहता था। मुस्कान का अफेयर पड़ोस में रह रहे साहिल शुक्ला से चलने लगा। करीब दो साल पहले सौरभ को इसकी भनक लगी और उसने विरोध कर दिया। बात तलाक तक पहुंच गई और सौरभ ने मुस्कान को छोड़ने का फैसला कर लिया। 

दोनों पक्ष की बैठक हुई और समझौता करा दिया। मुस्कान ने इसके बाद भी प्रेमी साहिल को नहीं छोड़ा। अब फिर सौरभ को पत्नी के साहिल से संबंधों की जानकारी मिली। ऐसे में दोबारा विवाद शुरू हो गया।

दूसरी ओर, मुस्कान ने साहिल के साथ मिलकर सौरभ को रास्ते से हटाने की प्लानिंग कर ली। दोनों ने सौरभ के वापस आने के साथ तैयारी शुरू कर दी और घर पर ड्रम लाकर रख दिया। सीमेंट भी लाकर रखा गया। दोनों ने योजना बनाई थी इस ड्रम को उठाकर नहर या जंगल में फेंक देंगे।

कब हुई थी इन दोनों की शादी? 

सौरभ राजपूत और मुस्कान रस्तोगी ने लव मैरिज की थी। साल 2016 में इन दोनों की शादी हुई, जिसके बाद सौरभ का उसके परिवार से विवाद हो गया। सौरभ के परिवार ने उसे घर से बाहर निकाल दिया था। सौरभ मेरठ के ब्रह्मपुरी इलाके में अपनी पत्नी के साथ रहता था। सौरभ और मुस्कान की एक 6 साल की बेटी भी है। वह क्लास-2 में पढ़ती है।

 

ये भी पढ़ें- आदर ने तारा को कहा था 'टाइमपास', शादी के 25 दिन बाद तोड़ी चुप्पी

लाश के टुकड़े किए, सीमेंट में दफना दिया

24 फरवरी को सौरभ लंदन से आया था। सौरभ को मुस्कान के अफेयर के बारे में जानकारी थी, जिसे लेकर विवाद चल रहा था। 4 मार्च की रात मुस्कान ने सौरभ को खाने में बेहोशी की दवा दे दी। इसके बाद प्रेमी साहिल को बुला लिया। दोनों ने सौरभ के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद लाश के 10-12 टुकड़े कर इन्हें प्लास्टिक के ड्रम में भर दिया। ड्रम में सीमेंट और डस्ट का घोल भर दिया और ऊपर से ढक्कन लगा दिया। उसके बाद प्रेमी संग शिमला घूमने चली गई। 

 

अधिकारियों ने क्या कहा?

मेरठ के एसएसपी डॉ.विपिन ताड़ा ने बताया कि मुस्कान ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की। लाश को प्लास्टिक ड्रम में डालकर ऊपर से सीमेंट का घोल डाल दिया। फिलहाल ड्रम बरामद कर लिया है और लाश के टुकड़ो को निकाल लिया गया है। दोनों हत्यारोपी मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल पुलिस की गिरफ्त में हैं।

 

दोनो की गिरफ्तारी के बाद से पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हत्या की साजिश कब और कैसे रची गई। पुलिस प्रेम संबंधों को हत्या की वजह बता रही है। हालांकि,सटीक वजह का खुलासा जांच के बाद होगा। पुलिस ने मकान मालिक और अन्य किराएदारों से भी पूछताछ शुरू कर दी है।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap