logo

ट्रेंडिंग:

'बच्चों ने लव मैरिज की तो परिवार का बहिष्कार होगा', MP में पंचायत का फैसला

लव मैरिज करने पर सामाजिक बहिष्कार की धमकी देने वाली एक पंचायत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना MP के रतलाम की है।

ai generated image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: Sora AI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

गणतंत्र दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के एक गांव से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने संविधान को ही धता बता दिया है। इस गांव की पंचायत ने लव मैरिज करने वाले लोगों पर सख्त को सख्त सजा देने का फैसला लिया है। साथ ही यह भी घोषणा की गई है कि अगर कोई लड़का-लड़की भागकर शादी करते हैं तो उनके परिवार का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। कहा गया है कि उन परिवार के लोगों को मजदूरी पर भी नहीं बुलाया जाएगा, ना उनके परिवार कोई कुछ सामान देने नहीं जाएगा और उसके घर पंडित, नाई भी नहीं जाएंगे।

 

सोशल मीडिया पर पंचायत का यह वीडियो वायरल हो रहा है। गांव के सभी लोगों के सामने एक युवक यह घोषणा कर रहा है कि लव मैरिज और भागकर शादी करने वालों को और उनके परिवार को क्या सजा दी जाएगी। साथ ही युवक ने कुछ प्रेम विवाह करने वाले युवकों का नाम लिया, जिनका सामाजिक तौर पर बहिष्कार करने का एलान किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स कह रहा है कि जिसके घर का लड़का या लड़की भागकर शादी करेंगे, उस परिवार को न गांव में दूध दिया जाएगा, न मजदूरी पर बुलाया जाएगा। इस मामले के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें: 'बाबा का बुलडोजर आपकी ओर आ रहा है,' अविमुक्तेश्वरानंद को किस कथावाचक ने दी धमकी?

वायरल वीडियो में क्या है?

 

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पंचायत का एक युवक पूरे गांव के लिए घोषणा कर रहा है, जिसे गांव के लोग ध्यान से सुन रहे हैं। वीडियो में सिर्फ पुरुषों को ही देखा जा सकता है। युवक बुलंद आवाज में यह घोषणा कर रहा है कि भागकर शादी करने वाले और लव मैरिज करने वालों और उनके परिवार को पंचायत कमेटी की तरफ से यह सजा दी जाएगी। वह सजा की पूरी सूची बताता है, जिसे वीडियो में आसानी से सुना जा सकता है।

 

 

 

 

सजा के तौर पर परिवार और लड़का-लड़की पर कुछ प्रतिबंध लगाए गए हैं, जैसे कि परिवार का सामाजिक तौर पर बहिष्कार किया जाएगा। उस परिवार से कोई भी मजदूरी नहीं कराएगा। उस परिवार को सामाजिक कार्यों के लिए नहीं बुलाया जाएगा और जो उस परिवार के लोगों से बातचीत करेगा, उसे भी सामाजिक प्रतिबंध का सामना करना पड़ेगा। उस परिवार के घर न कोई दूध देने जाएगा और न ही कोई अन्य सामान देने या लेने जाएगा। साथ ही उस परिवार का खेत लीज पर कोई भी नहीं रखेगा। उस व्यक्ति के घर न कोई पंडित और न ही कोई नाई, यानी गांव का कोई आदमी नहीं जाएगा। लव मैरिज कराने पर अगर कोई गवाह बनता है, तो उस पर भी सामाजिक प्रतिबंध लगाया जाएगा'। वीडियो के अंत में कुछ पुरुषों का नाम लिया गया, जिन्हें सामाजिक तौर पर बहिष्कार की सजा दी जा रही है।

 

यह भी पढ़ें -ऑर्डर लेने से किया इनकार तो डिलीवरी बॉय ने बुला लिए अपने दोस्त, जमकर हुई मारपीट

पुलिस की कार्रवाई

सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ऐक्शन मोड में आ गया है। अधिकारियों ने गांव का दौरा किया और लोगों को समझाया कि किसी को सामाजिक तौर पर बहिष्कृत करना कानूनी तौर पर अवैध है। इस मामले पर एसडीओपी संदीप मालवीय ने कहा, 'अभी तक गांव के किसी व्यक्ति ने औपचारिक रूप से शिकायत दर्ज नहीं कराई है। शिकायत मिलते ही हम कानूनी जांच जरूर करेंगे।' 

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap