भारतीय मूल के एक CEO ने अपनी गर्लफ्रेंड पर 3.5 करोड़ रुपये खर्च कर दिए लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला। कुछ समय बाद उनका ब्रेकअप हो गया। इसके बाद वह व्यक्ति अपनी गर्लफ्रेंड पर खर्च की हुई रकम वापस मांगने लगा और इसके लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उसने इस मामले में सिंगापुर हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर गर्लफ्रेंड पर किए गए खर्च को लौटाने की मांग की।
यह पूरा मामला TCI एक्सप्रेस लिमिटेड के CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) चंदर अग्रवाल से जुड़ा हुआ है। कुछ समय पहले फेलिशिया ली नाम की एक लड़की उनकी गर्लफ्रेंड थी लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया। इसके बाद चंदर अग्रवाल ने सिंगापुर हाई कोर्ट में अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर दिया और दावा किया कि रिलेशनशिप के दौरान उन्होंने जो पैसे खर्च किए थे, वे बिना ब्याज के दिए गए लोन के रूप में थे। उन्होंने कहा कि उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड को यह रकम वापस करनी थी।
यह भी पढ़ें: 1000 की शराब की बोतल पर नहीं था प्राइज टैग, एक्साइज डिपार्टमेंट ने क्या बताया?
कोर्ट ने क्या कहा?
कोर्ट ने चंदर अग्रवाल की इस याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने पाया कि इस रकम का बड़ा हिस्सा लोन नहीं, बल्कि गर्लफ्रेंड को दिए गए महंगे तोहफे थे। कोर्ट ने कहा कि चंदर अग्रवाल यह साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत पेश नहीं कर सके कि फेलिशिया ने इन रकमों को लोन के रूप में मांगा था या उन्हें वापस करने की स्पष्ट सहमति दी थी। कोर्ट में दोनों के बीच हुई चैट को सबूत के तौर पर पेश किया गया था।
कोर्ट ने कहा कि चैट में की गई बातचीत से पता चलता है कि चंदर अग्रवाल कई बार खुद अपनी गर्लफ्रेंड को खर्च उठाने की पेशकश करते थे। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि उपलब्ध सबूतों से पता चलता है कि चंदर अग्रवाल फेलिशिया ली के प्यार में बुरी तरह डूबे हुए थे और रिश्ते के दौरान उन्होंने उस पर महंगे तोहफों की बारिश कर दी थी।
कहां किया खर्च?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिन खर्चों को लेकर विवाद था उनमें 1.5 करोड़ के क्रेडिट कार्ड के खर्च शामिल थे। इसके अलावा 1,29,000 डॉलर विदेश ट्रिप पर, 17,000 डॉलर गर्लफ्रेंड की कॉलेज की फीस, 30, 000 एक अन्य प्रोग्राम के लिए खर्च किए गए थे। इसके अलावा भी कई अन्य खर्चों को लेकर विवाद था। इन खर्चों को लेकर चंदर अग्रवाल दावा कर रहे थे कि ये खर्च लोन के रूप में दिए गए थे और फेलिशिया ली को ये रकम लौटानी थी। चंदर अग्रवाल ने कोर्ट में दलील दी कि फेलिशिया ने उनसे ब्याज-मुक्त कर्ज मांगा था और दोनों के बीच रकम वापस करने पर सहमति हुई थी।
यह भी पढ़ें: मां-बाप करते थे रेकी और बेटे से कराते थे चोरी, 20 लाख के जेवर बरामद
रिलेशनशिप के दौरन खर्च किए करोड़ों
चंदर अग्रवाल और फेलिशाया ली की पहली मुलाकात 2019 में एक फ्लाइट के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों दोस्त बन गए और सितंबर 2022 में दोनों गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड बन गए। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला। चंदर अग्रवाल को शक होने लगा था कि फेलिशिया ली का किसी और के साथ भी रिश्ता है। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और उनका रिश्ता खत्म हो गया लेकिन बाद में रिलेशनशिप के दौरान खर्च किए गए पैसे को लेकर विवाद हो गया।