logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जापान के युवक ने कुत्ता बनने पर खर्च किए 220 करोड़? वायरल वीडियो का सच जानिए

जापान के एक आदमी का कुत्ता बनने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें 220 करोड़ रुपये खर्च करने की बात कही गई है। हालांकि, जांच में यह वीडियो पूरी तरह फर्जी निकला है जिसे AI से बनाया गया है।

Japanese man becomes dog

जासो, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

जापान में जासो नाम के 26 साल के एक अमीर आदमी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि उसने अपनी पहचान बदलने के लिए सर्जरी करवाई है। कुत्ते जैसा दिखने के लिए उसने करीब 220 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। अब वह पूरी तरह कुत्ता बन गया है। इस वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। लोग आशंका जता रहे हैं कि यह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बना हो सकता है। इस बात की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

इंटरनेट पर लोग इस वीडियो को देखकर बहुत हैरान हो रहे हैं। वायरल पोस्ट में लिखा है कि जापान के 26 साल के अमीर आदमी जासो ने अपनी पहचान पूरी तरह बदलने की सोची। उसने कुत्ते जैसा दिखने के लिए करीब 220 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। पोस्ट में यह भी बताया गया कि उसने बहुत सारी सर्जरी करवाई जिससे उसका शरीर और चेहरा बिल्कुल कुत्ते जैसा हो गया है।

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं 8 फीट 10 इंच लंबी बालों वाली रेनू धमीवाल, ऐसे बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

 

इस वायरल पोस्ट में यह भी बताया गया है कि सर्जरी होने के बाद जासो का जीवन पूरी तरह बदल गया है। अब वह इंसानों की तरह नहीं रहता है। वह असली कुत्तों की तरह चारों पैरों पर चलता है और अपनी पूरी जिंदगी एक पालतू कुत्ते की तरह ही बिता रहा है। यह वीडियो AI हो सकता है। 

लोगों की मजेदार बातें

जब यह वीडियो इंटरनेट पर आया तो लोगों ने इस पर बहुत सारे कमेंट किए। लोगों ने इस अजीब बात पर जमकर मजे लिए। कुछ लोगों ने कहा कि जब इंसान के पास बहुत सारा पैसा आ जाता है, तो लोग बड़े-बड़े घर और गाड़ी खरीदते हैं लेकिन इस आदमी ने कुत्ता बनना ही ठीक समझा।

 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में जमीन नहीं मिल रही, ऋषभ पंत के ट्वीट पर CM धामी का आया जवाब

 

एक यूजर ने मजाक में कहा कि इस आदमी को तो बड़ा अजूबा मान लेना चाहिए। दूसरे यूजर ने कहा कि आज के समय में लोग इंसान बनने के बजाय कुछ और ही बनने में लगे हैं। एक और यूजर ने कहा कि अगर यह बात सच है तो 220 करोड़ रुपये खर्च करके कुत्ता बनना बहुत अजीब बात है। जब एक यूजर ने पूछा कि यह वीडियो में दिखने वाला जीव सच में कोई कुत्ता है या आदमी तो इस वीडियो को शेयर करने वाले शख्स ने जवाब दिया कि यह एक आदमी ही है जिसने सर्जरी से अपना चेहरा कुत्ते जैसा बना लिया है।


और पढ़ें