जेपी मॉर्गन चेस की सीनियर एग्जीक्यूटिव लोर्ना हजडिनी यौन उत्पीड़न के आरोपों में बुरी तरह घिरती नजर आ रही हैं। उन पर उनके जूनियर कर्मचारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। 27 अप्रैल को न्यूयॉर्क काउंटी सुप्रीम कोर्ट में दायर मुकदमे में एक शादीशुदा भारतीय मूल के जूनियर बैंकर ने उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न, शारीरिक शोषण और करियर खत्म करने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
यह मामला सुर्खियों में इसलिए है क्योंकि यह आरोप, किसी महिला पर पुरुष ने लगाया है। लोर्ना हजडिनी पर आरोप हैं कि उन्होंने अपने जूनियर को 'सेक्स गुलाम' बना लिया था। उसके साथ जबरन संबंध बनाए, ड्रग का इस्तेमाल किया, अश्लील बातें कीं। उन्होंने ऑफिस में ही ओरल सेक्स की मांग कर दी। नस्लीय टिप्पणियां भी कीं।
जेपी मॉर्गन ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। बैंक की आंतरिक जांच में कोई सबूत नहीं मिला है लेकिन अब इस पर हंगामा हो रहा है। बैंक के बयान में कहा गया कि कई कर्मचारियों ने जांच में सहयोग किया, लेकिन शिकायतकर्ता ने इसमें भाग लेने से इनकार कर दिया और जरूरी तथ्य देने से मना कर दिया।
यह भी पढ़ें: UP के सुल्तानपुर में शादी का DJ बना जानलेवा, तेज आवाज से 140 मुर्गियों की मौत
कौन हैं लोर्ना हजडिनी?
लोर्ना हजडिनी 37 साल की हैं और जेपी मॉर्गन में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर काम करती हैं। वह लेवरेज्ड फाइनेंस डिवीजन में हैं। साल 2011 में वह इस कंपनी का हिस्सा बनी थीं। उन्होंने NYU स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस से फाइनेंस और स्टैटिस्टिक्स की पढ़ाई की है। साल 2021 में उन्हें प्रमोशन मिला था।
कैसे यौन उत्पीड़न के मामले में फंसी लोर्ना?
शिकायतकर्ता की कोर्ट में पहचान 'जॉन डो' है। आरोप है कि साल 2024 के शुरुआत में दोनों ने साथ काम किया। लोर्ना उन पर नस्लीय टिप्पणियां करती थीं, उन्हें यौन प्रस्ताव देती थीं। आरोप है कि लोर्ना ने शिकायतकर्ता की टांग पर हाथ फेरा, करियर बर्बाद करने की धमकी दी और प्रमोशन के नाम पर दबाव डाला।
कई महीनों तक जबरन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया
मुकदमे में दावा किया गया है कि लोर्ना ने कई महीनों तक जबरन यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। शिकायतकर्ता ने कहा कि उन्होंने कई बार मना किया और रोका, लेकिन लोर्ना नहीं मानीं। आरोपों में रेसिस्ट टिप्पणियां जैसे 'ब्राउन बॉय' और उनकी पत्नी को लेकर भी अपमानजनक बातें कहीं।
यह भी पढ़ें: फ्रांस ने कर लिया एलन मस्क को तलब, यौन शोषण से जुड़ा है मामला
बेहोशी में बनाए यौन संबंध
शिकायतकर्ता का आरोप है कि लोर्ना ने उन्हें कई बार यौन उत्तेजना बढ़ाने वाली दवाइयां दीं, बेहोश किया, जिससे पीड़ित, लोर्ना के कहने के आधार पर यौन संबंध बना सके। पीड़ित ने दावा किया है कि एक बार उनके अपार्टमेंट में भी ऐसा हुआ, जहां उन्होंने विरोध किया लेकिन आरोप के अनुसार लोर्ना नहीं रुकीं।
कैसे खुला राज?
मई 2025 में शिकायतकर्ता ने कंपनी में आंतरिक शिकायत दर्ज कराई थी। जेपी मॉर्गन ने जांच की और दावा किया कि आरोपों के समर्थन में कोई सबूत नहीं मिला। कंपनी ने कहा कि शिकायतकर्ता पूरी तरह सहयोग नहीं कर रहे थे। लोर्ना हजडिनी अभी भी कंपनी में काम कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: यौन शोषण का सच सामने लाने के लिए नार्को टेस्ट के लिए तैयार अविमुक्तेश्वरानंद
अब आगे क्या विकल्प हैं?
शिकायतकर्ता के वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल भावनात्मक और पेशेवर रूप से बुरी तरह जूझ रहे हैं। दूसरी नौकरी ढूंढने में उन्हें परेशानी हो रही है। वह अपने के लिए मुआवजा चाहते हैं, कंपनी की प्रक्रिया में भी बदलाव चाहते हैं। जेपी मॉर्गन ने सभी आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि आंतरिक जांच में कुछ भी गलत नहीं पाया गया।