सोशल मीडिया पर इन दिनों एक गाने की खूब चर्चा है। यह गाना ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद सामने आया। गाने में इजरायल और अमेरिका को 'दुश्मन' बताया गया। कई जगह 'अमेरिका और इजरायल मुर्दाबाद' के नारेबाजी भी गई। वीडियो की शुरुआत ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की तस्वीरों के साथ होती है। बड़ी संख्या में लोगों को खामनेई की फोटो के साथ खड़े दिखाया गया।
वीडियो में बूढ़े, बच्चे, युवा और महिलाओं ने अली खामनेई की फोटो ले रखी है और अमेरिका व इजरायल के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है। वीडियो में अली खामनेई की शहादत को कर्बला से जोड़ा गया है।
यह भी पढ़ें: रूस और ईरान से तेल नहीं खरीद पाएगा भारत, ट्रंप ने दिया बड़ा झटका
किसने बनाया यह गाना?
31 मार्च 2026 को मवद्दत प्रोडक्शन (Mawaddat Production) नाम के यूट्यूब चैनल पर गाना अपलोड किया गया। अभी तक सिर्फ यूट्यूब पर करीब चार लाख व्यूज मिल चुके हैं।
वीडियो डिस्क्रिप्शन में दी गई जानकारी के मुताबिक गाने की वाइस को अर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के माध्यम से नकी असकरी ने जनरेट की। मुहम्मद नजाफी ने वीडियो एडिट किया है। यूट्यूब पर गाने को 'बाप बेटे दोनों जलील' टाइटल से पब्लिश किया गया है।
मवद्दत प्रोडक्शन नाम से एक नवंबर 2023 को यूट्यूब पर चैनल बनाया गया। अभी तक 184 वीडियो अपलोड किए गए हैं। इसे यूनाइटेड किंगडम से चलाया जा रहा है। चैनल पर अधिकांश वीडियो मध्य-पूर्व हालात, अमेरिका और इजरायल की नीतियों के खिलाफ और इस्लाम पर आधारित हैं। 2026 में करीब 15 नए वीडियो अपलोड किए गए।
चैनल पर हाल ही में 'ईरान पर जुल्म, अमेरिका का यार है... गद्दार है, बाप बेटे दोनों जलील, शिया सुन्नी भाई-भाई' जैसे शीर्षक से गाने अपलोड किए गए। अधिकांश वीडियो और ऑडियो को एआई से तैयार किया गया है। चैनल पर 32.1 हजार सब्सक्राइबर्स हैं।
यह भी पढ़ें: हाफिज सईद के करीबी आमिर हमजा पर चली गोली, अज्ञात लोगों ने किया हमला, हालत नाजुक
क्या हैं गाने के बोल?
हिज्ब-ए- फफत हिज्ब-ए-इलाही
रहबर सैयद खामनाई,
रहबर के फरमान पर,
जान भी कुर्बान है।
सैय्यद के ऐलान पर,
जान भी कुर्बान है।
खामनाई कौसर है,
उनका दुश्मन अबतर है।
बाप बेटे दोनों जलील,
अमेरिका और इजरायल।
मुर्दाबाद-मुर्दाबाद,
अमरिका मुर्दाबाद।
यहां क्लिक कर आप पूरा वीडियो देख सकते हैं-