logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'कह दो ओपन हार्ट सर्जरी हुई है', ऑनलाइन सुनवाई के दौरान वकील ने फोन पर बोला झूठ

सोशल मीडिया पर वर्चुअल सुनवाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वकील अपने जूनियर की कॉल उठाते हुए दिखाई दे रहा है और कह रहा है कि जज से कह दे जो आदेश देना है दे दें। 

AI Image

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: AI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बदलते दौर में कानून की दुनिया भी बदल रही है। अब कोर्ट में ऑनलाइन सुनवाई यानी वर्चुअल हियरिंग भी होती है। एक वर्चुअल सुनवाई के दौरान एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने अदालतों में होने वाली डिजिटल सुनवाई के तरीके और अनुशासन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक वकील सुनवाई के बीच अपने जूनियर या क्लाइंट की कॉल उठाते हुए दिखाई दे रहा है। वह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि जज से कह दे जो आदेश देना है दे दें। उसका झूठ सुनकर सभी लोग हैरान रह गए।

 

वीडियो में वकील गुजराती भाषा में बात करते हुए कहता है कि उसके पिता की ओपन हार्ट सर्जरी चल रही है और वह सुनवाई में शामिल नहीं हो सकता। इसके बाद वह कहता है कि जज जो भी आदेश देना चाहते हैं, दे दें और बाद में वह इसे सुप्रीम कोर्ट से बदलवा लेगा। यह बातचीत कोर्ट में जारी वर्चुअल हियरिंग के दौरान की है। 

 

यह भी पढ़ें: PM आवास की नींव भराते समय हुई पिता की मौत, लाश देखकर बेटे ने भी तोड़ा दम

 

ऑन रह गया माइक

कोर्ट में वर्चुअल सुनवाई चल रही थी जिसमें ऑनलाइन कुछ जज और वकील जुड़े हुए थे। इसी दौरान वकील के पास उसके जूनियर का फोन आता है और वह बात करने लगता है। शायद उसे यह पता नहीं था कि उसका माइक ऑन है और उसकी आवाज सुनवाई के दौरान सभी को सुनाई दे जाएगी। इसके बाद कुछ समय के लिए सभी लोग शांत हो जाते हैं और वकील फोन काट देता है। 

क्या बोले लोग?

कोर्ट की सुनवाई के दौरान इस तरह का व्यवहार अनुशासनहिनता माना जाता है। कुछ लोग वकील के व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं। कुछ लोग लिख रहे हैं कि वकील में आत्मविश्वास है कि वह सुप्रीम कोर्ट में जाकर आदेश को बदलवा लेगा। कुछ लोग वर्चुअल सुनवाई के तरीकों पर ही सवाल उठा रहे हैं। इसके साथ ही लोग इस बात पर भी सवाल उठा रहे हैं कि वह सुनवाई में होने के बावजूद अस्पताल में होने का झूठ बोल रहा है। 

 

यह भी पढ़ें: UPI हो या डिजिटल इन्वेस्टमेंट, हर क्षेत्र में आगे निकल रही हैं महिलाएं

वर्चुअल सुनवाई में कई मामले सामने आए

वर्चुअल कोर्ट की शुरुआत के बाद से अदालतों की कार्यवाही में काफी बदलाव आया है। कोरोना महामारी के दौरान बड़ी संख्या में अदालतों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई शुरू की थी। इसके बाद भी कई मामलों में अदालतों ने कहा है कि ऑनलाइन सुनवाई के दौरान भी कोर्ट की गरिमा और अनुशासन बनाए रखना जरूरी है। सुप्रीम कोर्ट ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ी सुनवाई में वकीलों के व्यवहार और पेश होने के तरीके को लेकर निर्देश दिए हैं।

 

इससे पहले भी वर्चुअल सुनवाई के दौरान कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जहां अदालतों ने वकीलों के व्यवहार पर नाराजगी जताई थी। सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले में कहा था कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होने वाले वकीलों को भी कोर्ट की गरिमा के अनुसार पेश होना चाहिए। कोर्ट ने वर्चुअल सुनवाई में भी अनुशासन और गरिमा बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। 

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें