logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बेड के अंदर छिपा प्रेमी, पहुंचे ससुरालवाले, पहले हुई धुलाई, फिर बहू से कराई शादी

अयोध्या के बभनगवा गांव में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गए युवक को लड़की ने घर वालों के डर से बेड के नीचे छिपा दिया, लेकिन पकड़े जाने पर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Representative Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Generated Image

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर से एक मामला सामने आया है, जहां एक युवक अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। यह घटना पुराकलंदर थाना क्षेत्र के बभनगवा गांव की है। गांव में रहने वाला यह युवक 6 दिसंबर की देर रात लड़की से मिलने उसके घर पहुंचा। घरवालों के डर से लड़की ने उसे बेड के नीचे छिपा दिया। घरवालों को शक होने पर उन्होंने अपनी बहू के कमरे का दरवाजा खटखटाया। तलाश करने पर बेड के नीचे से लड़की का दोस्त मिला। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

ससुराल वालों ने लड़के को जब लड़की के बेड के नीचे से पकड़ा तब उन्हें पूरा मामला समझ आया। इसके बाद लड़की के ससुराल वालों ने उसकी शादी उसके प्रेमी से करा दिया। लड़की के पति ने उसे फोन पर वीडियो कॉल के जरिए दुबई से बधाई दी जो अब पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। 


यह भी पढ़ें-  संसद में तकरार, शादी में प्यार, महुआ, कंगना और सुप्रिया सुले की कमेस्ट्री क्या?

पूरा मामला क्या है?

बभनगवा गांव का रहने वाला आलीम देर रात अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा। घर वालों को रात में आवाजें सुनाई दीं जिसके कारण उन्हें लगा कि कोई चोर घर में घुस गया है। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए। इसके बाद गांव वालों ने घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक बेड के अंदर से मिला जिसके बाद गांव में हंगामा हो गया। जिसे लोग चोर समझ रहे थे वह लड़की का दोस्त निकला। घटना की जानकारी मिलने के बाद यह पूरा मामला पुलिस तक भी पहुंचा। थाने में मामले की बाकायदा शिकायत दर्ज कराई गई। 

 

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए बुलाया। थाने में बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच प्रेम प्रसंग को सहमति बनी। इस दौरान यह बात भी सामने आई की महिला का पति विदेश में रहता है। उसने फोन पर अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की शादी के लिए रजामंदी दे दी और साथ ही दोनों को नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं भी दी। ससुर ने भी बहू के प्रेमी से शादी कर खुशी जाहिर करते हुए किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई न करने की लिखित अपील पुलिस को सौंपी। 

 

यह भी पढ़ें-  पुतिन को डिनर में परोसा गया 'गुच्छी मशरूम', हजारों में क्यों बिकता है?

पति साथ नहीं रहता

महिला का पति दुबई में काम के सिलसिले में लंबे समय से रह रहा है। लड़की काफी समय से अपने सास-ससुर के साथ रह रही थी। इसी बीच उसका लड़के से मिलना-जुलना जारी रहा और यह सिलसिला चलता रहा। 

38 सेकेंड का वीडियो

महिला के बेड से प्रेमी के निकलने का वीडियो वायरल हो रहा है। केवल 38 सेकेंड के इस वीडियो में महिला के बेड के बॉक्स से उसके घरवाले निकाल रहे हैं। बेटे और बहू के पिता की रजामंदी के बाद दोनों पक्षों ने उसकी शादी आलीम से करा दीं।

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें