logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हैंडल छोड़, पैर समेट, एक्टिवा पर बैठा रहा शख्स, सड़क पर दौड़ती रही स्कूटी

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक व्यक्ति दो पहिया पर पालथी मारकर बैठा हुआ है और सड़क पर स्कूटर दौड़ा रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेने की बात कही है।

VIRAL VIDEO

स्कूटर पर पालथी मारकर बैठा, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार एक व्यक्ति पालथी मारकर बैठा है। वीडियो वायरल होने के बाद अब सोशल मीडिया पर लोग इसे जानलेवा बता रहे हैं। लोग इसे बाइक स्टंट और खतरनाक ड्राइविंग के बढ़ते मामलों से जोड़कर देख रहे हैं। दो पहिया वाहन पर इस तरह ड्राइवर का पालथी मारकर बैठना और वह भी बिना हैंडल पकड़े उसके लिए जानलेवा हो सकता है। वीडियो में एक व्यक्ति कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि यह चाचा खुद तो मरेंगे ही लेकिन साथ में दूसरों को भी मारेंगे। 

 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि व्यक्ति स्कूटी पर पालथी मारकर बैठे हैं। यह वीडियो कहां का है इसकी आधिकारिक तौर पर अभी तक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन वीडियो लखनऊ के गोमती नगर में फन मॉल के सामने का बताया जा रहा है। 

 

यह भी पढ़ें: ट्रेन में मिली युवती की लाश, बक्से में बंद कर पैक किए टुकड़े, सिर ढूंढ रही पुलिस

 

सुरक्षा पर उठे सवाल

वीडियो बना रहे व्यक्ति ने कहा, 'यह देखिए यह पालथी मारकर बैठे हैं। खुद तो मरेंगे ही मरेंगे और दूसरों को भी मारेंगे।' स्कूटी पर कोई नंबर प्लेट भी दिखाई नहीं दे रही है। बिना हैंडल पकड़े व्यक्ति एक्टिवा पर पालथी मारकर बैठा है और सड़क पर एक्टिवा चल रही है। आसपास से दूसरी गाड़ियां गुजर रही हैं। 

लखनऊ पुलिस ने लिया संज्ञान

इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने इस व्यक्ति पर कार्रवाई की मांग की क्योंकि यह ना सिर्फ उस व्यक्ति की जान के लिए खतरा है बल्कि अन्य लोगों के लिए भी खतरा है। हल्का सा बैलेंस खराब होने से बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इस वीडियो पर लखनऊ पुलिस ने संज्ञान लिया है। लखनऊ पुलिस ने सोशल मीडिया पर लिखा कि संबंधित को आवश्यक कार्रवाई हेतु सूचित किया गया।

क्या बोले लोग?

वायरल वीडियो पर ज्यादातर लोग इसे सुरक्षा को खतरा बता रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे। एक व्यक्ति ने लिखा, 'भैया जी उसमे क्रूस कंट्रोल है तो बिना हैंडल पकडे भी चल सकता है। बस स्पीड को लोक कर दो आगे खतरा देखते हैं वापस कंट्रोल पे ले लो गाड़ी को।' एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, 'यमराज छुट्टी पर है क्या?'

 

यह भी पढ़ें: 'गलती से हिंदी निकली तो फाइन, सैलरी कट', जेन जी टीचर ने क्या कहा कि वायरल हो गई?

पिछले महीने हुई थी घटना

बाइक स्टंट और खतरनाक ड्राइविंग का यह पहला मामला नहीं है। पिछले महीनों में भी लखनऊ पुलिस ने कई स्टंटबाजों पर कार्रवाई कर चुकी है। गोमती नगर एक्सटेंशन में एक 12वीं के छात्र की स्टंट करते समय बाइक दुर्घटना में मौत हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने अभियान चलाकर सैकड़ों गाडियों का चालान किया और कई बाइकें सीज की थीं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल होने और रील बनाने के लिए युवा तेज रफ्तार और खतरनाक स्टंट कर रहे हैं, जिससे आम लोगों की जान को भी खतरा पैदा हो रहा है।


और पढ़ें