logo

मूड

ट्रेंडिंग:

छुट्टी मनाने गए थे, ट्रैफिक में फंस गए, हिमाचल में सुकून की तलाश में आई 'आफत'

दिल्ली-एनसीआर की गर्मी से बचने के लिए मनाली पहुंचे हजारों पर्यटकों की वजह से वहां लंबा जाम लग गया। रात 11 बजकर 5 मिनट तक पुलिस को ट्रैफिक संभालना पड़ा।

Manali Traffic

मनाली ट्रैफिक, Photo Credit: ANI

हिमाचल प्रदेश के मनाली में 23 मई की देर रात तक लोगों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। जो लोग पहाड़ों की ठंडी हवाओं में छुट्टियां मनाने और सुकून पाने की उम्मीद लेकर आए थे वे घंटों तक सड़कों पर जाम में फंसे रहे। शहर में अचानक पर्यटकों की संख्या इतनी बढ़ गई कि सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई। हालात को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस देर रात 11:05 बजे तक सड़कों पर मुस्तैद रही और जाम को खुलवाने व गाड़ियों की आवाजाही को संभालने में पूरी रात मशक्कत करती रही।

 

यह भी पढ़ें: 'जितना ईंधन घटा रहे हैं, उतनी गर्मी...', वायरल हो गया मनोज तिवारी का गाना

 

इस भीड़ के पीछे सबसे बड़ी वजह दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी है। मैदानी इलाकों में लोग चिलचिलाती धूप और लू से परेशान हैं। ऐसे में खुद को ठंडा रखने के लिए हर कोई पहाड़ों की तरफ भाग रहा है। दिल्ली और हरियाणा से बड़ी संख्या में लोग अपनी गाड़ियों से मनाली और कसोल जैसी जगहों पर पहुंच रहे हैं जिससे वहां की सड़कों पर दबाव बहुत ज्यादा बढ़ गया है।

 

यह भी पढ़ें: ट्रेन में मिली युवती की लाश, बक्से में बंद कर पैक किए टुकड़े, सिर ढूंढ रही पुलिस

 

लोगों का रिएक्शन

मनाली में मची इस अफरातफरी को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा है। @loveena_joshi06 ने लिखा है कि यहां आने वाले 90 प्रतिशत लोग दिल्ली और हरियाणा से हैं जो कसोल या मनाली आकर चिल करना चाहते हैं। वहीं @rohitsmb का कहना है कि दिल्ली में पड़ रही भयंकर गर्मी से राहत पाने के लिए लोग बड़ी तादाद में शिमला और मनाली की तरफ निकल पड़े हैं। लोगों के इन रिएक्शंस से साफ है कि गर्मी से बचने की कोशिश में पर्यटकों को जाम की आफत का सामना करना पड़ रहा है।


और पढ़ें