logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'मैं भूखे रहता हूं, नहीं मिल रहा वेतन', McDonald’s के अकाउंट से इंटर्न का पोस्ट

मैकडॉनल्ड्स इंडिया के एक्स अकाउंट से एक साथ कई पोस्ट की गईं। पोस्ट करने वाले ने दावा किया कि वह इंटर्न है। पिछले कई महीनों से उसे वेतन नहीं मिला है। बाद में कंपनी ने पोस्ट को डिलीट कर लिया और मैसेज को फर्जी खबर बताया।

McDonald's India

मैकडॉनल्ड्स के इंटर्न का पोस्ट वायरल। (AI-generated image)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मैकडॉनल्ड्स इंडिया के एक्स अकाउंट से रविवार को एक इंटर्न ने सिलसिलेवार कई पोस्ट कर डाले। इन पोस्ट में युवक ने अपने मैनेजर पर वेतन नहीं देने का आरोप लगाया। हालांकि बाद में इन पोस्टों को डिलीट कर दिया गया। युवक ने बताया कि वेतन नहीं मिलने के कारण उसे दो नौकरियां करनी पड़ रही हैं। उसने एक लिंक साझा किया और क्रिप्टो कम्युनिटी से मदद मांगी। 

 

आखिरी पोस्ट में लिखा, 'मैं अपने बॉस की फोटे शेयर करना भूल गया था।' पोस्ट के साथ एक फोटो अटैच की। इसमें अमित जोशी नाम के शख्स को हाईलाइट किया गया था। पोस्ट करने वाले ने अपना नाम कबीर शर्मा बताया। 

 

यह भी पढ़ें: 'नए मैप का समर्थन, लेकिन लद्दाख और J&K को सही से दिखाएं', भारत ने रखी शर्त

 

 

पोस्ट में युवक ने लिखा, 'मैं McDonald's India में एक इंटर्न हूं। मेरे बॉस अमित जोशी ने मुझे कई महीनों से पैसे नहीं दिए हैं। इसकी वजह से मुझे दो और नौकरियां करनी पड़ रही हैं। मैं McDonald's के कई एशियाई अकाउंट्स को संभालता हूं, लेकिन अमित जोशी ने मुझे दिसंबर 2025 से कोई भुगतान नहीं किया है।'

 

 

युवक ने आगे लिखा, 'कस्टमर सपोर्ट और डिलीवरी की अपनी दो नौकरियों के अलावा मैं मीमकॉइन्स (memecoins) में ट्रेडिंग करने का प्रयास करता हूं। मैं सचमुच हर दिन भूखा रहता हूँ, क्योंकि मैं उनमें अपने सारे पैसे गंवा देता हूं।'

 

 

इसके बाद युवक ने क्रिप्टो कम्युनिटी से मदद मांगी। उसने लिखा, चूंकि अमित जोशी मेरी सैलरी देने से मना कर रहे हैं, इसलिए मैं कम्युनिटी से मदद लेने की सोच रहा हूं। मुझे लगता है कि यह एक अच्छा विकल्प है, क्योंकि उनके पास 60,000 (लगभग $650) से अधिक रकम है। मुझे मई से कोई भुगतान नहीं मिला है।

 

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान सीरीज से पहले ईशान किशन ने खेली कप्तानी पारी, फाइनल में जड़ा शतक

 

शख्स ने एक अन्य पोस्ट में बताया कि उसे लगभग 3000 डॉलर तक का समर्थन मिल गया है। उसने लोगों का धन्यवाद भी किया। युवक ने लिखा, 'मैं दो नौकरियां कर रहा हूं और मीमकॉइन्स में सब कुछ गंवा रहा हूं। उम्मीद है कि मुझे क्रिप्टो कम्युनिटी से मदद मिल पाएगी। उसने आगे लिखा, 'लोग मेरा नाम पूछ रहे थे। मेरा नाम कबीर शर्मा है। सपोर्ट के लिए धन्यवाद, मैंने पहले ही 3,000 डॉलर से अधिक क्लेम कर लिए हैं।'

कंपनी ने क्या कहा?

पोस्ट के जवाब में मैकडॉनल्ड्स इंडिया ने एक कुत्ते की फोटो साझा की। उसने फोन पकड़ रखा है और आंसू बह रहे हैं। कैप्शन में लिखा- काश हमारी असल पोस्ट भी इतनी वायरल हो जातीं। #fakenews  #memecoin।

Related Topic:#India#Viral News

और पढ़ें