logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'बंगाल का शुद्धीकरण होना था', MCU के कुलपति विजय मनोहर तिवारी का विवादित बयान

माखन लाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर ने कहा कि बीजेपी की जीत बंगाल का शुद्धीकरण के जैसी है।

vijay manohar tiwari

विजय मनोहर तिवारी। Photo Credit (@vijaye9)

शेयर करें

google_follow_us

पश्चिम बंगाल में पूर्व सीएम ममता बनर्जी विधानसभा चुनाव हार चुकी हैं। बीजेपी को राज्य में पहली बार जीत मिली है और वह भी ऐतिहासिक। बीजेपी ने 294 सीटों में से अकेले दम पर 207 सीटें जीती हैं, जबकि तृणमूल कांग्रेस महज 80 सीटों पर आकर सिमट गई है। पूरे देश में बीजेपी इस जीत का जश्न मना रही है। जीत के जश्न में शहर और गांवों में कार्यक्रम हो रहे हैं। 

 

इसी कड़ी में एक कार्यक्रम में बोलते हुए देश की मशहूर पत्रकारिता विश्वविद्यालय माखन लाल चतुर्वेदी के वाइस चांसलर ने अजीब और विवादित बयान दिया है। उन्होंने बीजेपी की जीत को पश्चिम बंगाल का शुद्धीकरण होना बताया है। अब इस बयान को लेकर कुलपति विजय मनोहर तिवारी की सोशल मीडिया पर जमकर लानत-मलामत हो रही है।

 

यह भी पढ़ें: इंस्टा पर शोएब बना सौरभ, हिंदू लड़कियों को फंसाकर करता था ब्लैकमेल, पकड़ा गया

विजय तिवारी ने कहा क्या है?

विजय तिवारी ने कार्यक्रम में बोलते हुए कहा, 'शायद नीयति को यह मंजूर था कि पहले बंगाल और कलकत्ता की भूमि का शुद्धीकरण उसके बाद हम उदंत मार्तंड को प्रणाम करने के लिए वहां पहुंचे। बंगाल के लोगों ने शुद्धीकरण का काम संपन्न कर दिया है। इस कार्यक्रम के बाद हम वहीं जाने वाले हैं।' 

 

यह भी पढ़ें: 'बदमाशी का इंटर्न...', बंदूक दिखाकर लूटने चला, कर्मचारी ने चकमा देकर पकड़ लिया

शुभेंदु ने बंगाल के मुख्यमंत्री

बता दें कि बीजेपी ने 4 मई को आए रिजल्ट में ममता बनर्जी के 15 साल के शासन का अंत कर दिया। बंपर जीत मिलने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने 9 मई को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए के सहयोगी दलों के बड़े नेता शामिल हुए।


और पढ़ें