सोशल मीडिया पर एक विदेशी इन्फलुएंसर ने भारत के नॉर्थ ईस्ट के बारे में एक वीडियो शेयर किया है जो अब काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी और खींचा है और लोग नॉर्थ ईस्ट के लोगों की तारीफ कर रहे हैं। यह वीडियो ट्रैवलर लुइस पुलमैन ने शेयर किया है। उन्होंने मेघालय को एक स्कैम वाला राज्य बताया लेकिन बाद में जो उन्होंने दिखाया उसने लोगों का दिल छू लिया।
लुइस पुलमैन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने मेघायल में तीन हफ्तों का समय बिताया है। उन्होंने आगे कहा, 'यह एक पूरी तरह से स्कैम से बरा राज्य है।' उन्होंने कहा कि आज वह इस राज्य में रहने के दौरान उनके साथ हुए स्कैम के बारे में बात करेंगें। वीडियो के शुरुआत में लगता है कि वह इस राज्य की यात्रा के दौरान उनके बुरे अनुभवों को शेयर करेंगे लेकिन वीडियो में इसके विपरीत चीजें बताते हैं।
यह भी पढ़ें: HR नहीं हैं निदा खान, TCS कांड में कंपनी ने अब खुद किए कई खुलासे
वीडियो में क्या बताया?
वीडियो की शुरुआत भले ही उन्होंने अपने साथ हुए स्कैम के नाम पर की हो लेकिन वीडियो में उन्होंने मेघालय की खासियत और यहां के लोगों के बारे में बहुत अच्छी-अच्छी बातें शेयर की हैं। उन्होंने बताया कि उनके साथ पहला बड़ा स्कैम एक ट्रैकिंग गाइड को हायर करने में हुआ। उन्होंने बताया कि उन्होंने गाइड को 2000 रुपये देना तय किया लेकिन गाइड ने उनके साथ सात घंटे बिताए, उनके साथ ही रहा और फिर खाने के लिए अपने घर ले गया। लुइस पुलमैन ने आगे बताया कि जब जब पैसे देने का समय आया, तो गाइड ने कोई पैसे लेने से मना कर दिया।
दूसरा स्कैम क्या हुआ?
जाहिर है कि लुइस पुलमैन व्यंग में अपने साथ हुए व्यवहार को स्कैम कह रहे थे। वास्तव में वह मेघायल के लोगों की तारीफ कर रहे थे और उनके स्वागत से काफी खुश थे। उन्होंने वीडियो में कहा कि उनके साथ दूसरा स्कैम तब हुआ जब वह लिफ्ट लेने की कोशिश कर रहा था। एक कपल आया और उन्हें अपने साथ ले गया। यात्रा के दौरान उन्होंने उसे अपने घर पर बुलाया और चाय पीने के लिए भी कहा। उसने सोचा था कि वह कुछ ही समय के लिए वहां पर रुकेगा लेकिन वह वहां तीन दिन के लिए रूक गया।
पुलमैन के अनुसार, कपल ने उनका अपने घर में गर्मजोशी से स्वागत किया और दो रातों तक अपने घर में रहने दिया। इसके साथ ही उन्होंने पुलमैन को अपने इलाके का सबसे बढ़िया खाना दिया। इसके साथ ही उन्होंने तीसरी शिकायत यह की कि उन्हें अपने साथ विचारों में खोने के लिए समय नहीं मिला और ना ही सड़क के किनारे खड़े होकर इंतजार करना पड़ा। क्योंकि हर दूसरी गाड़ी उनके लिए रूक जाती थी।
यह भी पढ़ें: होटल के बाहर एक चारपाई पर सोए 3 लोग, मुंह पर कपड़ा बांध आए बदमाश, जमकर पीटा
मेघालय की तारीफ की
वीडियो के अंत में उन्होंने मेघायल की खूब तारीफ की और बताया कि यह उनकी सबसे पसंदीदा जगह बन गई है। उन्होंने बताया कि वह यहां आने से पहले राज्य के बारे में ज्यादा नहीं जानते थे लेकिन अब उन्हें यह राज्य सबसे ज्यादा पसंद है। उन्होंने बताया कि इस राज्य में लोगों ने जिस तरह से उनका स्वागत किया वह उसे हमेशा याद रखेंगे। सोशल मीडिया पर अब उनकी इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है और मेघायल के लोगों की लोग तारीफ कर रहे हैं।