logo

मूड

ट्रेंडिंग:

50 हजार का इनाम, फिर भी नहीं मिला 'माऊ'! तोते की तलाश में शहरभर में पोस्टर

यूपी के आगरा जिले में एक वकील का तोता लापता हो गया। काफी तलाश करने पर भी तोता नहीं मिला। वकील ने पूरे शहर में होर्डिंग्स लगवाए हैं।

news image

आगरा में लगी होर्डिंग्स Photo Credit Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। आमतौर पर इंसानों की गुमशुदगी पर पोस्टर और इनाम की घोषणाएं देखने को मिलती हैं, लेकिन इस बार एक पालतू तोते के लापता होने पर उसके मालिक ने पूरे शहर में होर्डिंग्स लगवा दिए हैं। इतना ही नहीं, तोते का सुराग देने या उसे सुरक्षित वापस लाने वाले के लिए 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। परिवार का कहना है कि यह तोता उनके लिए सिर्फ एक पक्षी नहीं, बल्कि परिवार का सदस्य है। उसके गायब होने के बाद घर का माहौल पूरी तरह बदल गया है और परिवार के लोग बेहद परेशान हैं।

 

यह मामला आगरा के सिकंदरा स्थित आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-4 की कान्हा जी रेजीडेंसी का है। यहां रहने वाले अधिवक्ता सुनील कुमार ने अपने पालतू तोते 'माऊ' की तलाश में शहर के कई इलाकों में होर्डिंग्स लगवाए हैं। होर्डिंग्स पर तोते की तस्वीर के साथ उसे खोजकर लाने वाले के लिए 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई है।सुनील कुमार ने बताया कि करीब सवा साल पहले उन्हें एक पेड़ के नीचे घायल अवस्था में एक छोटा तोता मिला था। उसके पंख भी पूरी तरह विकसित नहीं हुए थे। वह उसे घर ले आए और बच्चे की तरह उसकी देखभाल की। धीरे-धीरे वह स्वस्थ हुआ और परिवार का अभिन्न सदस्य बन गया। प्यार से उसका नाम 'माऊ' रखा गया।

 

यह भी पढ़ें: UP सरकार ले आई डिजिटल लेबर चौक ऐप, एक क्लिप पर घर आ जाएंगे मजदूर और मिस्त्री

पिंजरे में नहीं, परिवार के साथ रहता था

 

परिवार के अनुसार, माऊ को कभी पिंजरे में बंद नहीं रखा गया। वह घर में खुला रहता था, रोज सुबह मालिक के साथ पार्क में टहलने जाता था और सप्ताह में एक दिन परिवार के साथ कार से घूमने भी निकलता था। सबसे खास बात यह थी कि मालिक की एक आवाज सुनते ही वह उड़कर वापस आ जाता था।परिजनों के मुताबिक, 13 जुलाई की शाम करीब साढ़े चार बजे माऊ रोज की तरह घर से उड़कर पास के पार्क की ओर गया था। शुरुआत में किसी को चिंता नहीं हुई, क्योंकि वह हमेशा कुछ देर बाद वापस लौट आता था। लेकिन इस बार देर रात तक उसके नहीं लौटने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। कई दिनों तक पार्क, आसपास की कॉलोनियों और अन्य संभावित स्थानों पर खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

 

 

यह भी पढ़ें: E20 पेट्रोल से क्या-क्या खराब हो रहा है? गाड़ियां बनाने वाले मैकेनिक्स से जानिए

अब होर्डिंग्स और 50 हजार का इनाम

 

जब हर कोशिश नाकाम रही तो परिवार ने शहर में होर्डिंग्स लगवाने का फैसला किया। होर्डिंग्स पर स्पष्ट लिखा गया है कि जो भी माऊ को सुरक्षित वापस लाएगा या उसके बारे में सही जानकारी देगा, उसे 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।परिवार का कहना है कि माऊ के लापता होने के बाद घर का माहौल पूरी तरह बदल गया है। सभी लोग लगातार उसकी तलाश में लगे हैं। उन्हें डर है कि कहीं वह किसी दुर्घटना या मुसीबत का शिकार न हो गया हो। उनका कहना है कि अगर वह सुरक्षित होता तो अब तक उनकी आवाज सुनकर घर जरूर लौट आता।परिवार ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को यह तोता दिखाई दे तो तुरंत संपर्क करें, ताकि 'माऊ' एक बार फिर अपने परिवार के बीच लौट सके।

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें