दुनियाभर में ऑर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) को लेकर हलचल तेज है। AI के इस्तेमाल से लोगों का काम काफी आसान हो गया है। घंटों में होने वाला काम मिनटों में हो जाता है और अब इंसानों को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ती। एक तरफ तो AI आपकी मदद करता है लेकिन दूसरी तरफ AI हमारे लिए सबसे बड़ा खतरा भी बनता जा रहा है। दुनियाभर में बड़ी कंपनियां मैन पावर को AI से बदलने की कोशिश कर रहे हैं ताकि उनका खर्च कम हो जाए। ऐसे में नौकरियां खत्म होने और छंटनी का खतरा करोड़ों लोगों पर है और हाल ही में एक इंटरव्यू में माइक्रोसॉफ्ट के AI चीफ ने दावा किया है कि AI से व्हाइल कॉलर जॉब्स को खतरा है।
माइक्रोसॉफ्ट AI चीफ मुस्तफा सुलेमान ने एक इंटरव्यू में चेतावनी दी कि AI अगले 12 से 18 महीनों के भीतर बड़ी संख्या में व्हाइट-कॉलर नौकरियों की जगल ले सकती है। उन्होंने बताया कि यह सिर्फ कोडर्स या फिर सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स तक ही सीमित नहीं रहेगी बल्कि इससे वकीलों, अकाउंटेंट और प्रोजेक्ट मैनेजर जैसे प्रोफेशन्स में भी असर पड़ेगा। उनके इस दावे से अब लोगों की चिंता बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें: लद्दाख को पूर्ण राज्य और 6वीं अनुसूची से दूर क्यों रख रहा केंद्र? जानिए वजह
इंसानों की तरह काम करने लगेगा AI
मुस्तफा सुलेमान ने कहा कि आज AI इतनी तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने दावा किया कि अब यह हर एक इंसानी काम को आसानी से सीख रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सारे काम नहीं तो ज्यादातर काम को AI इंसानों की तरह करने लगेगा। AI इंसानों की तरह ही काम करने में सक्षम हो जाएगा। कंप्यूटर पर होने वाले ज्यादातर कामों को AI इंसान की तरह ही कर सकेगा।
माइक्रोसॉफ्ट का प्लान क्या है?
मुस्तफा सुलेमान ने माइक्रोसॉफ्ट के प्लान के बारे में बात करते हुए कहा कि माइक्रोसॉफ्ट प्रोफेशनल-ग्रेड आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस (AGI) के साथ एंटरप्राइज मार्केट में बड़ा हिस्सा लेने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने इस सिस्टम को एक AI मॉडल बताया जो लगभग वह सब कुछ कर सकता है जो एक इंसान प्रोफेशनल कर सकता है। ऐसी टेक्नोलॉजी से माइक्रोसॉफ्ट अपने कस्टमर्स को पावरफुल AI टूल्स दे पाएगा, जिससे उन्हें हर रोज के काम करने में मदद मिलेगी जो आमतौर पर ऑफिस में काम करने वाले लोग करते हैं।
यह भी पढ़ें: आवारा कुत्तों का जिक्र कर वेटरनरी काउंसिल की मांग क्यों करने लगे मोहन भागवत?
जॉब मार्केट के बारे में क्या बताया?
मुस्तफा सुलेमान ने इस इंटरव्यू में जॉब मार्केट के बारे में भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में वर्कफॉर्स में एक बड़ा बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि हर उस व्यक्ति की जॉब को खतरा है जो कंप्यूटर बेसड काम करता है। उन्होंने कहा, 'व्हाइट कॉलर नौकरियां, खासकर वह नौकरियां जो कंप्यूटर बेस्ड हैं उनके ज्यादातर काम आने वाले 12-18 महीनों में AI की मदद से किए जाएंगे।' उन्होंने वकील, अकाउंटेंट, प्रोजेक्ट मैनेजर जैसी नौकरियों का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि रूटीन कॉग्निटिव कामों का ऑटोमेशन कुछ रोल्स की जरूरत को कम कर सकता है, साथ ही ये AI ओवरसाइट, डिप्लॉयमेंट और सेफ्टी से जुड़े नए स्किल्स की डिमांड भी पैदा करता है।