logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'एक बच्चा पैदा करने वाली महिलाएं नागिन,' यति नरसिंहानंद का भड़काऊ बयान

यति नरसिंहानंद सरस्वती अक्सर विवादित बयान देते हैं। वह अपने बयानों में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाते हैं। उन पर कई मुकदमे भी चल रहे हैं।

Yati Narsinghanand Saraswati

यति नरसिंहानंदर सरस्वती। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक कथा के दौरान यति नरसिंहानंद सरस्वती ने एक बार फिर महिलाओं और मुसलमानों पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि जो महिलाएं एक बच्चे पैदा करती हैं, वे नागिन की तरह होती हैं। उन्होंने परिवार नियोजन की नीतियों की खिल्ली उड़ाई और कहा कि अगर महिलाओं ने ज्यादा बच्चे पैदा नहीं किए तो उन्हें दो-दो रुपये में बिकना पड़ेगा।

 

यति नरसिंहानंद सरस्वती के इस बयान पर जमकर हंगामा बरपा है। यति नरसिंहानंद सरस्वती जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर हैं। अपने विवादित बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। अब लोग उनके बयान पर कह रहे हैं कि यह आपत्तिनजक बयान है, उन पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए। लोगों ने सार्वजनिक तौर पर उनके खिलाफ गुस्सा जाहिर किया है।

 

यति नरसिंहानंद सरस्वती, महामंडलेश्वर, जूना अखाड़ा:-

मुसलमान खूब बच्चे पैदा कर रहे हैं, लेकिन हमारी बेटियां एक या दो बच्चे ही पैदा कर रही हैं। ऐसा ही चलता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब तुम लोगों को ये लोग जबरन उठा कर ले जाएंगे, इसलिए कहता हूं कि एक बेटे का पागलपन छोड़ो, कम से कम तीन-चार बेटे और एक बेटी होनी चाहिए।


यह भी पढ़ें: दिल्ली में जोरदार बवाल, भारत-पाकिस्तान मैच दिखाने के खिलाफ प्रदर्शन

यति नरसिंहानंद सरस्वती शनिवार को दुर्गापुरम शिव मंदिर के एक कार्यक्रम में आए थे। यह मंदिर बुलंदशहर में है। यहां श्रीमद् भागवत कथा हो रही थी। उसी दौरान उन्होंने यह विवादित बयान दिया है। 

क्या कह रहे हैं लोग?

यति नरसिंहानंद सरस्वती के बयान का कुछ लोगों ने समर्थन किया, कुछ लोगों ने तीखी आलोचना की है। कुछ महिलाओं ने कहा है कि एक बच्चे का खर्च उठा पाना मुश्किल है, इनके कहने पर हम क्यों बच्चे पैदा करें। कुछ महिलाओं ने कहा कि ऐसे विवादित बयान देने वाले नेताओं को जेल होनी चाहिए। कुछ महिलाओं ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ऐसे लोगों खुद क्यों नहीं बच्चा पैदा करते, दूसरों को नसीहत करते हैं। एक महिला ने कहा कि परिवार मजबूत होना चाहिए, ज्यादा बच्चे पैदा करने से सुरक्षा नहीं मिलती है। एक अन्य महिला ने लिखा कि यह लोगों को एक समुदाय विशेष के खिलाफ उकसा रहे हैं। शादाब नाम के एक शख्स ने लिखा, 'इतनी सोच गिर गई, सिर्फ एक कुर्सी के लिए।'

 

यह भी पढ़ें: कहीं गुस्सा, कहीं समर्थन, भारत-पाक मैच पर क्या कह रहे हैं लोग?

समर्थन में क्या बोले लोग?

आनंद शर्मा नाम के एक शख्स ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'जब राष्ट्रीय स्तम्भ को तोड़ राष्ट्र के गौरव को नष्ट किया जाता है तब कोई नहीं बोलता लेकिन संत एक बयान दे देते हैं तो प्रश्न और नाराजगी होने लगती है।' कुछ लोगों ने कहा कि बहुसंख्यक हितों की अनदेखी की जा रही है, अब हिंदुओं को एक होने की जरूरत है।

 

कौन हैं यति नरसिंहानंद सरस्वती?

यति नरसिंहानंद सरस्वती उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के डासना शिवशक्ति धाम के महंत हैं। वह जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर भी हैं। नरसिंहानंद बेहद विवादित बयान देते हैं। अल्पसंख्यकों पर दिए गए उनके कई बयान, देश में बहस का मुद्दा बने हैं। वह पहली बार देशभर में तब चर्चा में आए थे जब उन्होंने डासना शिवशक्ति धाम में आए एक मुस्लिम युवक को मंदिर में पानी पीने की वजह से बेरहमी से पिटवाया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उन्होंने मंदिर पर लिखवा दिया था कि यहां मुसलमानों का प्रवेश वर्जित है। यति नरसिंहानंद पैंगबर पर भी विवादित बयान दे चुके हैं। उन पर नफरत फैलाने के कई मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पर भी विवादित बयान दिया था।


और पढ़ें