logo

मूड

ट्रेंडिंग:

न्यू गिनी के जंगलों में मिला बिना जहर वाला नया सांप, छिपकलियों को बनाता है शिकार

न्यू गिनी के जंगलों में बिना जहर वाले नए सांप की पहचान हुई है। 71 सेंटीमीटर लंबे इस सांप का नाम लीलफिस स्लैशी रखा गया है, जो गन्स एंड रोजेज के गिटारिस्ट स्लैशी के नाम पर है।

New Snake Species found in New Guinea forest name based on guitarist Slash

नई सांप की प्रजाति, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

न्यू गिनी के जंगलों में सांप की एक नई प्रजाति का पहचान हुई है। यह सांप जहरीला नहीं है और इसकी लंबाई करी 28 इंज यानी 71 सेंटीमीटर है। वैज्ञानिकों ने इसका नाम लीलफिस स्लैशी रखा है। इसे स्लैश का ग्राउंडस्नेक के नाम से भी जाना जा रहा है। खास बात यह है कि इस सांप का नाम मशहूर रॉक बैंड गन्स एंड रोजेज के गिटारिस्ट स्लैश के नाम पर रखा गया है।

 

वैज्ञानिकों के मुताबिक, स्लैश का सांपों और दूसरे सरीसृपों से पुराना जुड़ाव रहा है। वह बचपन से ही सांपों में दिलचस्पी रखते हैं और उनके पास पालतू सांप भी रहे हैं। इसी वजह से नई प्रजाति का नाम उनके नाम पर रखना वैज्ञानिकों को खास तौर पर सरी लगा।

 

यह भी पढ़ें: काला जादू के नाम पर लड़की से मांगी न्यूड फोटो, इन्फ्लुएंसर हुआ गिरफ्तार

2006 में पहली बार दिखा था यह सांप

वैज्ञानिकों ने इस सांप को पहली बार 2006 में न्यू गिनी में रात के समय फील्डवर्क के दौरान देखा था। यह जमीन पर रहने वाला सांप है और रात में ज्यादा सक्रिय रहता है। आम तौर पर ऐसे ग्राउंडस्नेक सूर्यास्त के बाद बड़े पेड़ों के आसपास भोजन की तलाश करते दिखाई देते हैं। हालांकि, पहली नजर में सांप को नई प्रजाति मान लेना संभव नहीं था। वैज्ञानिकों ने इसके डीएनए की जांच के साथ शरीर की बनावट, स्केल की संख्या और रहने के इलाके का अध्ययन किया। इन अलग-अलग सबूतों से पता चला कि यह पहले से दर्ज सांपों से अलग प्रजाति है।

छोटी छिपकलियों और अंडों को बनाता है शिकार

लीलफिस स्लैशी का रंग लाल-भूरा है और यह गैर-जहरीला है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस तरह के ग्राउंडस्न्क छोटी छिपकलियों और सरीसृपों के अंड़ों को अपना शिकार बना सकते हैं। इनके मुंह के पीछे अपेक्षाकृत बड़े दांत होते हैं, जो फिसलन वाले छोटे शिकार को पकड़ने में मदद कर सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: iPhone की जिद बनी परिवार के लिए काल, बेटे को बचाने गए माता-पिता की भी मौत

 

नई प्रजाति की खोज सिर्फ अपने अनोखे नाम की वजह से चर्चा में नहीं है। न्यू गिनी जैव विविधता के लिए दुनिया के अहम इलाकों में शामिल है लेकिन यहां के जंगल खेती और खनन जैसी गतिविधियों के दबाव में हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि किसी प्रजाति के संरक्षण के लिए सबसे पहले उसका वैज्ञानिक रूप से दस्तावेजीकरण जरूरी है। ऐसे में स्लैश के नाम पर रखा गया यह सांप न्यू गिनी की समृद्ध जैव विविधता की एक और मिसाल है।

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें