भारतीय जनता पार्टी के सांसद और सुपरस्टार गायक, मनोज तिवारी इन दिनों ट्रोल हो रहे हैं। अपने करियर के शुरुआती दिनों में उन्होंने कई गाने ऐसे गाए, जिसे लेकर अक्सर उनसे सवाल पूछा जाता है। इस बार भी वह एक इंटरव्यू में गए, जहां एक महिला एंकर ने ऐसा सवाल किया, जिसका जवाब देने में मनोज तिवारी खुद असहज हो गए।
अब सोशल मीडिया पर मनोज तिवारी खूब ट्रोल हो रहे हैं। लोग उनके पुराने दिनों के गाने ढू्ंढ-ढूंढकर सवाल पूछ रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि अश्लीलता के खिलाफ मुखर होकर बोलने वाले मनोज तिवारी को प्रसिद्धि अश्लील गाने गाकर ही मिली है। कुछ लोग कह रहे हैं ये तो अक्सर अपने बयान से पलटते हैं, इन्हें मुद्दों की समझ नहीं है।
यह भी पढ़ें: 'जितना ईंधन घटा रहे हैं, उतनी गर्मी...', वायरल हो गया मनोज तिवारी का गाना
गाने पर कैसे फंस गए मनोज तिवारी?
NDTV के एक टॉक शो में एंकर मीनाक्षी कंडवाल उनसे, उन्हीं के गाने से जुड़ा सवाल पूछती हैं। वह कहती हैं, 'अगला गाना पढ़ते हुए मैं खुद ही असहज महसूस कर रही हूं। कहवां लुकवा के जइबू चोली के रसगुल्ला।'
मनोज तिवारी इस गाने से साफ इनकार करते हुए कहते हैं, 'यह हमारा गाना नहीं है।' मनोज तिवारी के जवाब में मीनाक्षी खंडेलवाल कहती हैं, 'मेरे पास वीडियो मौजूद है।'
मनोज तिवारी कहते हैं, 'दिखाइए न, यह मेरा हो ही नहीं सकता है।' मीनाक्षी कहती हैं, 'आप उस वीडियो में हैं, आप उसमें अभिनय भी कर रहे हैं, इसमें गीत भी गा रहे हैं।'
मनोज तिवारी कहते हैं, 'नहीं, नहीं, ऐसा...', मीनाक्षी सवाल पूछती हैं, 'यह कौन है।'
वीडियो में मनोज तिवारी डांस करती नजर आती हैं, वह गाना गा रहे होते हैं, 'कहवां लुकवा के जइबू, चोली के इस रसगुल्ला, कल गली में तोहरा आइब, तू रखिहा खिड़की खुल्ला।'
एंकर सवाल करती हैं, 'इन गीनों का, जिनका जिक्र मैंने किया, क्या घर में, अपने परिवार में, परिवार की महिलाओं के साथ, आप ये गीत देख पाएंगे ड्राइंग रूम में बैठकर।'
मनोज तिवारी, खुद को बचाते हुए, साफ मुकरते हुए कहते हैं, 'बाकी दो देख सकते हैं, यह तो मेरे ध्यान में नहीं आ रहा है, मैंने कब ऐसा किया।' एंकर जवाब में कहती हैं, इसलिए ही मैंने वीडियो दिखाया।
यह भी पढ़ें: पवन सिंह को इंतजार का इनाम देगी BJP? मनोज तिवारी ने प्लान बताया
लोग मनोज तिवारी के बारे में क्या लिख रहे हैं?
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत लिखती हैं, 'एंकर: आपने गया है कहां छिपाकर ले जाओगी चोली के रसगुल्ला। मनोज तिवारी, मैंने यह गाना नहीं गाया। एंकर, मेरे पास वीडियो है। मनोज तिवारी, वीडियो दिखाइए, मेरा गाना हो ही नहीं सकता। एंकर ने वीडियो चला दी, तिवारी जी चारों खाने चित्त। इन वाहियात शब्दों वाले महिला सम्मान की बात करते हैं।'
मनोज तिवारी के प्रशंसकों ने सुप्रिया श्रीनेत को ही सुना दिया। चंदन नाम के एक शख्स ने X पर लिखा, 'ये घटिया गुलाम, एक औरत से मंडी का रेट पूछ रही थी, जैसे इसे, अपने घरवालों से तुलना करनी थी कि वो कहीं घाटे में तो नहीं चल रहे हैं। ऐसे निर्लज्ज और दोगले नेता,चोमू बारबाला गांधी के तहत ही आ सकते हैं।'
संजय कुमार सिंह ने इसी पोस्ट पर लिखा, 'जनता अपने नेताओं से शालीनता, जिम्मेदारी और समाज के प्रति सकारात्मक आचरण की अपेक्षा करती है। जब कोई सार्वजनिक व्यक्ति अपने पद की गरिमा के अनुरूप व्यवहार नहीं करता तो लोगों में निराशा पैदा होती है। नेतृत्व केवल भाषण देने या चर्चा में बने रहने का नाम नहीं है, बल्कि अपने आचरण से समाज के लिए उदाहरण प्रस्तुत करने का भी दायित्व है। जिस व्यक्ति के व्यवहार में गंभीरता और सामाजिक उत्तरदायित्व की कमी दिखे, उससे अच्छे संस्कारों और आदर्श नेतृत्व की अपेक्षा करना कठिन हो जाता है।'
कुछ लोगों ने मनोज तिवारी के गानों की तारीफ की, कुछ लोगों ने इन्हें लेकर जमकर खरी-खोटी सुनाई। कुछ लोगों ने लिखा कि अगर अतीत खंगालेंगे तो सबका दागदार है। कुछ लोगों ने कहा कि इस तरह के सवाल क्यों बॉलीवुड वालों से नहीं पूछे जाते, सबके निशाने पर भोजपुरी समाज ही क्यों रहता है।
यह भी पढ़ें: मनोज तिवारी ने रिलीज किया देशभक्ति से सराबोर 'सिंदूर की ललकार' गाना
मनोज तिवारी के विवादित गाने, जिन्हें लेकर वह अक्सर घिरते हैं-
- बेबी बीयर पी के नाचे लगलीं छम्मक-छम्मक छम
- पेट में सीएनजी एनके चोली में मोबाइल
- कहनीं कि गउंवा में नउवां लिखावा औरी पढ़ावा
- काहें बाटू भउजी तू उदास, भइया घरवां नाहीं बाटे का
- चोलिया के ई रसगुल्ला
- रिंकिया के पापा
- गोरिया चांद के अजोरिया नियन गोर बाटू हो (कुछ अंतरा विवादित हैं)
- ए देवता इ मन कइसे मानी