logo

मूड

ट्रेंडिंग:

उड़ते जहाज में हुआ झगड़ा, बहस और मारपीट के बाद कपड़े तक फाड़ दिए, देखें वीडियो

बांग्लादेश के सिलहट से लंदन जा रही फ्लाइट में दो पैसेंजर के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच सीट को लेकर बहस हो गई थी।

Passengers Fight, Viral Video, Bangladesh

फ्लाइट में मारपीट करते दोनों यात्री, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बांग्लादेश के सिलहट से लंदन जा रही फ्लाइट में दो पैसेंजर के बीच हवा में मारपीट हो गई। बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में यात्री एक-दूसरे पर मुक्के बरसाते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि 16 सितंबर को 2 पैसेंजर के बीच सीट को लेकर विवाद हो गया था, बहस इतनी बढ़ गई कि दो पैसेंजर हाथापाई पर उतर आए।  

 

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में यात्री एक-दूसरे पर मुक्के बरसाते दिख रहे हैं। झगड़े के दौरान एक की टी-शर्ट फट गई। इससे फ्लाइट में मौजूद दूसरे पैसेंजर के बीच डर और अफरातफरी का माहौल बन गया।  

 

यह भी पढ़ें: सट्टेबाजी के आरोपों से घिरे मोहम्मद रिजवान, हाई कोर्ट ने भी खारिज कर दी याचिका

बिमान के पब्लिक रिलेशन डिपार्टमेंट ने क्या बताया?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना आज 17 सितंबर को हुई जब फ्लाइट लंदन जा रही थी। खबर है कि दोनों पैसेंजर के बीच गरमागरम बहस हुई जो मारपीट में बदल गई, जिससे बच्चे और दूसरे पैसेंजर घबरा गए। बिमान के पब्लिक रिलेशन डिपार्टमेंट के जनरल मैनेजर ने द बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि फ्लाइट आज सुबह सिलहट से लंदन के लिए निकली थी। इसी दौरान पैसेंजर के बीच मारपीट हो गई।

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दोनों बहस करते हुए दिख रहे हैं, जिसके बाद यह बहस हाथापाई तक पहुंच जाती है। एक समय पर हाथापाई के दौरान एक पैसेंजर की टी-शर्ट भी फट जाती है। स्थिति बिगड़ी तो केबिन क्रू मेंबर्स और दूसरे यात्रियों ने बीच-बचाव किया और दोनों लोगों को अलग किया और उनके बीच मामला सुलझाया। एयरलाइंस ने बताया कि दोनों ने  आपस में मामला सुलझा लिया। इसलिए किसी कानूनी कार्रवाई की जरूरत नहीं पड़ी।


और पढ़ें