logo

मूड

ट्रेंडिंग:

वर्दी वाला निकला धोखेबाज, शादी से मुकरा सिपाही तो महिला ने लगाई फांसी

आगरा में शादी का झांसा देकर महिला को चार साल तक लिव-इन में रखने वाला सिपाही शादी से मुकर गया। कथित रूप से इसी वजह से महिला ने पंखे से लटककर अपनी जान दे दी।

AI Generated Image

प्रतीकातम्क तस्वीर, Photo Credit: AI Generated Image

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। आरोप है कि थाना ताजगंज में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात सिपाही जे वी गौतम ने महिला से शादी करने का वादा किया था लेकिन जब वह शादी करने से मुकर गया तो महिला ने आत्महत्या कर ली। कहा जा रहा है कि दोनों पिछले चार साल से लिव-इन रिलेशनशिप में थे।

 

मरने वाली महिला मूल रूप से कासगंज के सहावर की रहने वाली थी और अपने पति से अलग रह रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात कानपुर देहात के रहने वाले सिपाही जे वी गौतम से हुई थी। आरोपी सिपाही आगरा के ताजगंज थाने में तैनात था। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और सिपाही ने शादी का भरोसा दिलाकर कथित रूप से महिला के साथ रहना शुरू कर दिया।

 

यह भी पढ़ें: 26 साल के सोशल मीडिया स्टार अरुण तुपे का निधन, घर में पड़ी मिली लाश

चार साल तक लिव इन में रहे

महिला के पिता का आरोप है कि सिपाही ने शादी का झांसा देकर उनकी बेटी को ताजगंज इलाके में एक किराए के मकान में करीब चार साल तक अपने साथ रखा। इस लंबी अवधि के दौरान सिपाही शादी का वादा करता रहा और युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। इस रिश्ते के बारे में सिपाही के परिवार वालों को भी पूरी जानकारी थी। 

 

जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो सिपाही जे वी गौतम अपने वादे से मुकर गया और झगड़ा करने लगा। पिता का कहना है कि जब उन्होंने शादी की बात की तो आरोपी के परिजनों ने भी उनकी बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। परिजनों ने युवती को उनके बेटे से दूर रहने की धमकियां भी दी जिससे वह गहरे तनाव में आ गई।

 

यह भी पढ़ें: 'जान से मार दो...', पत्थर लेकर महिला ने सड़क पर काटा हंगामा, देखते रह गए लोग

बहन के घर आधी रात को उठाया खौफनाक कदम

परेशान होकर युवती आगरा के सदर स्थिति सैनिक नगर में अपनी बहन के घर गई थी। बुधवार की रात जब उसकी बहन बच्चों के साथ दूसरे कमरे में सो रही थी तब युवती ने पंखे के फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। रात करीब साढ़े बारह बजे जब बहन कमरे में पहुंची तो उसे फंदे पर लटका देख चीखने लगी। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

 

डीसीपी सैय्यद अली अब्बास के अनुसार मृतक के पिता की तहरीर पर आरोपी सिपाही के खिलाफ शारीरिक शोषण और आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी जे वी गौतम को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है लेकिन पुलिस ने युवती का मोबाइल फोन कब्जे में लिया है क्योंकि आशंका है कि मरने से पहले वह किसी से फोन पर बात कर रही थी।

Related Topic:#UP News#Viral News

और पढ़ें