logo

ट्रेंडिंग:

पत्रकार ने बाढ़ पर पूछा था सवाल, ऐसी अंग्रेजी बोली कि वायरल हो गया

पंजाब के किसी बाढ़ प्रभावित हिस्से से एक शख्स का अंग्रेजी बोलते हुए तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में शख्स ऐसी अंग्रेजी बोल रहा है, जिसको सुनकर इंग्लिश के प्रोफेसर बगलें झांकने लग जाएं।

person speak hilarious english

अंग्रेजी बोलता हुआ शख्स। Photo Credit- Social Media

इस समय पंजाब बुरी तरह से बाढ़ की मार झेल रहा है। दो दर्जन जिलों में बाढ़ का पानी भर गया है। पंजाब में बारिश की वजह कारण बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई है, जिससे राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 37 पहुंच गई है। पंजाब में 1988 के बाद से यह सबसे भीषण बाढ़ है, जिसके कारण 23 जिलों में 1.75 लाख हेक्टेयर जमीन पर फसलें नष्ट हो गई हैं। सरकारों के अलावा देशभर से सामाजिक संगठन और सेलिब्रिटी और आम लोग बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पंजाब पहुंच रहे हैं।

 

इस बीच पंजाब के किसी बाढ़ प्रभावित हिस्से से एक शख्स का अंग्रेजी बोलते हुए तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में शख्स ऐसी अंग्रेजी बोल रहा है, जिसको सुनकर इंग्लिश का प्रोफेसर और खुद शशि थरूर बगलें झांकने लग जाएं। 

 

यह भी पढ़ें: 

उबड़-खाबड़ टूटी हुई अंग्रेजी

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में मौजूद किसी पत्रकार ने शख्स से पंजाब में आई बाढ़ के बारे में पूछा तो उसने रोचक लेकिन उबड़-खाबड़ टूटी हुई अंग्रेजी में जवाब दिया। शख्स ने पंजाब की बाढ़ को लेकर पत्रकार से जो कहा उसे अंग्रेजी का ज्ञान तो था लेकिन वह बोल क्या रहा था, उसे खुद भी नहीं समझ सकता। 

आप भी पढ़िए शख्स की अंग्रेजी

शख्स ने बाढ़ को लेकर पत्रकार को जवाब दिया, 'Flood is the Himalaya parvat is... very rainfall. and this is the china is the world war. and you have do not Narendra modi... what is this. cancer.. I not. Japan रूस and Russia. Do you understand.'

 

 

इसके बाद पत्रकार ने शख्स से पूछा कि क्या ये मानव निर्मित आपदा है? इसपर शख्स ने कहा, 'नौ डिजास्टर। अअ.. That you like aaa... rainyfall is not. because do you understand of my son? Therory I was not you have been underestimate the intercourse no. औरत Women is the very well.. what is this? what what what are you think? Are you message anything. In this matter 8 मीटर Depth.'

 

यह भी पढ़ें: 

लोगों ने सोशल मीडिया पर लिए मजे

इस शख्स की अंग्रेजी बोलने की वायरल वीडियो पर लोग 'एक्स' पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने ट्विटर के इंटेलिजेंस Grok से पूछा कि ये क्या बोल रहा है क्या आप हमें समझा सकते हैं? दूसरे यूजर ने कहा कि बहुत गहरा दर्शन है, जिसे समझना बहुत मुश्किल है। कुल मिलाकर इस वायरल वीडियो पर लोग सोशल मीडिया पर जमकर मजे ले रहे हैं।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap