logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रक्षाबंधन ऐड पर भिड़ीं कंगना और कृति सेनन, राहुल गांधी ने दिया ट्रोलर्स को जवाब

रक्षाबंधन की एड को लेकर कृति सेनन को बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने ट्रोल किया। इसके बाद कृति ने कपड़ों को लेकर हुए विवाद पर जवाब दिया, जिसमें उन्हें अब राहुल गांधी का साथ भी मिल गया है।

kriti sanon raksha bandhan ad

कृति सेनन को मिला राहुल गांधी का साथ, Photo Credit: AI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपने एक रक्षाबंधन के एक एड यानी विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रोल हो रही हैं। एक ज्वेलरी ब्रांड के लिए किए गए इस शूट में कृति इंडो-वेस्टर्न लुक में नजर आती हैं। उन्होंने ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज के साथ केप और ड्रेप्ड स्कर्ट पहनी है। इस एड में वह अपने भाई को राखी बांधती हैं। अब उनके इस लुक पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। लोगों को कहना है कि कृति का यह लुक रक्षाबंधन जैसे पारंपरिक त्योहारों के हिसाब से सही नहीं है। अब कृति को इस मामले में राहुल गांधी का साथ मिल गया, जिसके बाद इसकी चर्चा और ज्यादा होने लगी। 

 

यह ट्रोलिंग अब पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई है। यब विवाद तब और बढ़ गया जब बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी विज्ञापन पर प्रतिक्रिया दी। कंगना ने बिना कृति का नाम लिए उनके पहनावे पर सवाल उठाया और पूछा कि आज महिलाओं के पास कपड़ों के इतने विकल्प होने के बावजूद भाई को राखी बांधने के लिए ऐसा पहनावा क्यों चुना गया। उन्होंने कहा कि आज के समय में जब महिलाओं को अपनी पसंद के कपड़े पहनने की आजादी है। 

 

यह भी पढ़ें: जेल की जगह अस्पताल में गर्लफ्रेंड के साथ मिला अफसर, जज के छापे से खुला राज

 

 

कंगना ने क्या लिखा था?

सांसद कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी राय शेयर की। उन्होंने लिखा,  'महिला के लिए यह एक शानदार समय है, हमारी अलमारियां तरह-तरह के कपड़ों से भरी हैं, आज की महिला ग्लोबल है। कॉकटेल ड्रेस से लेकर लहंगा-चोली, जींस से लेकर साड़ी, बिकीनी से लेकर सलवार-कमीज तक, आज हमारे पास इतने सारे ऑप्शन हैं, तो फिर आप बिकीनी या अंडरगारमेंट्स पहनकर अपने भाई को राखी क्यों बांधेंगी? आपके स्टाइलिंग ऑप्शन कहां गए? यह ऐड जानबूझकर अजीब बनाया गया है।'

कृति ने दिया जवाब

ट्रोलिंग काफी ज्यादा बढ़ जाने के बाद आखिरकार कृति सेनन ने इसका जवाब भी दिया। कृति ने लिखा, 'त्योहारों की असल बुनियाद कपड़ों में नहीं, बल्कि उन भावनाओं और परंपराओं में होती है, जिन्हें हम दिल से निभाते हैं। रक्षाबंधन रक्षा का बंधन है। मेरी बहन और मैं एक-दूसरे को राखी बांधते हैं। क्योंकि हमें विश्वास है कि हम एक-दूसरे की रक्षा में किसी भाई से कम नहीं हैं।'

 

 

उन्होंने ट्रोलिंग का जवाब देते हुए आगे लिखा, 'आखिर हम महिलाओं को ये बताना कब बंद करेंगे कि उन्हें क्या पहनना चाहिए? समय के साथ एथनिक फैशन बदलता रहा है लेकिन एक महिला का अपने कल्चर के प्रति क्या सम्मान है, इसे सिर्फ उसके कपड़ों से आंका जाता है। कल्चर और ट्रेडिशन औरतों के दिल में होता, उनकी नेकलाइन में नहीं।'

 

यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के परमाणु हथियार भारत के निशाने पर थे? अब खुला राज

राहुल गांधी का मिला साथ

इस विवाद में अब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भी एंट्री हो गई है। पिछले कुछ दिनों से महिलाओं के अधिकारों को लेकर वह भी सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने कृति सेनन की स्टोरी का स्क्रीनशॉट अपनी स्टोरी पर शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'एक महिला क्या पहनती है, क्या करती है और कहाँ जाती है, यह उसकी पसंद है। महिलाओं को उनकी आजादी का इस्तेमाल करने के लिए ट्रोल करना बंद करें।'


और पढ़ें