देश के अलग-अलग शहरों में होने वाले रामलीला से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इनमें से कुछ ऐसे वीडियो भी हैं, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। खासतौर से लक्ष्मण और शूर्पणखा का किरदार निभाने वाले कुछ कलाकारों का वीडियो। इन वायरल वीडियो में कहीं शूर्पणखा का किरदार निभाने वाली कलाकार लक्ष्मण के सामने गाने गाती नजर आती है, तो कहीं स्टेज पर बुलेट स्कॉर्पियो से पहुंचती हैं।
शूर्पणखा एक राक्षसी और रामायण की एक प्रमुख पात्र थी। वह लंकापति रावण, कुंभकर्ण और विभीषण की बहन थी। वनवास के दौरान भगवान श्रीराम के आदेश पर लक्ष्मण जी ने शूर्पणखा की नाक काट दी थी, जब राम और लक्ष्मण ने विवाह प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। कई शहरों में हो रहे रामलीला में इस प्रसंग को मजेदार अंदाज में पेश किया गया। आप भी देखें ये मजेदार वायरल वीडियो।
यह भी पढ़ें: 'हमारे पास 2 शानदार ओपनर..', वैभव सूर्यवंशी के मौके पर बोले श्रेयस अय्यर
शूर्पणखा ने गाया जेन-जी (Gen Z) का फेवरेट गाना
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में शूर्पणखा लक्ष्मण का किरदार निभाने वाला कलाकार के सामने जेन-जी का फेवरेट गाना गाते हुए नजर आईं। इस गाने के जरिए वह लक्ष्मण से कहती नजर आती हैं, 'जदे मनै छोड़ के गया, आंसू मेरे रुकते नहीं।' शूर्पणखा का लक्ष्मण से विवाह करने की इच्छा जताने का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
View on Instagram
शूर्पणखा ने गाया 1990 के दशक का फेमस गाना
वहीं एक और वीडियो में रामलीला में शूर्पणखा 1990 के दशक का फेमस गाना गाते हुए दिखीं। इस दौरान शूर्पणखा का अंदाज किसी पारंपरिक रामलीला के दृश्य से थोड़ा अलग नजर आता है। हाव-भाव और प्रस्तुति देखकर रामलीला देखने पहुंचे लोग खूब हंसे। आप भी यह वीडियो देखेंगे तो हंसी नहीं रोक पाएंगे।
View on Instagram
स्कॉर्पियो-बुलेट से शूर्पणखा की एंट्री
बुलेट शूर्पणखा के बाद अब एक और वीडियो में स्कॉर्पियो पर बैठकर सूर्पणखा ने एंट्री मारी। यह वीडियो हरियाणा का बताया जा रहा है। इसी के साथ एक वीडियो में शूर्पणखा लक्ष्मण को नए अंदाज में प्रपोजल देती दिखीं।