logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रावण दहन से पहले ही पुतला फूंक गए लोग, भड़का हंगामा

भोपाल में दशहरे से पहले ही शरारती तत्वों ने रावण का पुतला जला दिया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज देखकर आरोपियों की तलाश कर रही है।

Representative Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Generated Image

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के आशिमा मॉल के पास के दशहरा मैदान में दशहरे की शाम को जलने वाले रावण के पुतले को शरारती तत्वों ने सुबह ही जला दिया और भाग गए। इसके बाद इस घटना की चर्चा बहुत हो रही है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को तलाश रही है। 

 

चश्मदीदों और इलाके के पार्षद  जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि सुबह 6 बजे के करीब  एसयूवी कार से दो लड़के और एक लड़की दशहरा मैदान पहुंचे। तीनों ने मिलकर रावण के पुतले में आग लगा दी और मौके से भाग गए। घटना सुबह के समय की थी तो कई लोग मॉर्निंग वॉक पर थे तो जलते हुए पुतले को देखकर उन लोगों ने पुलिस को तुरंत फोन कर इसके बारे में सूचना दी। लोगों का कहना है कि वे लोग नशे की हालत में इस काम को अंजाम दिया। 

 

यह भी पढ़ें- लड़के ने YouTube से हैकिंग सीखी, रिलीज से पहले 120 फिल्में चुरा ली

लोगों में गुस्सा

 

हर साल भोपाल के मुगलिया ग्राउंड पर दशहरा का कार्यक्रम आयोजित होता है जिसमें कई लोग शामिल होते हैं। लेकिन इस घटना के सामने आने के बाद लोगों में और दशहरा समिति के लोगों में इस बात को लेकर काफी नाराजगी है। सभी ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। 

 

यह भी पढ़ें- बिना वेतन कैसे मनाएं त्योहार, यूपी में NHM कर्मियों का दर्द क्या है?

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी हमें सुबह 6 बजे मिली थी। चश्मदीदों के दिए जानकारी के अनुसार आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही उन लोगों को पकड़ लिया जाएगा। भोपाल में पहले से ही दशहरे को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। दशहरे से एक दिन पहले कई इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो इसके लिए प्रशासन शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों पर लगातार नजर रख रही है। ट्रैफिक पुलिस ने भी जाम से बचने के लिए रूट डायवर्जन प्लान भी तैयार किया है।

Related Topic:#Madhya Pradesh News

और पढ़ें