logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जंंतर मंतर जा रहे छात्रों को पीटने वाला सत्यम पंडित कौन है?

गाजियाबाद में एक हिंदू नेता सत्यम पंडित ने जंतर मंतर जा रहे दो छात्रों को पीट दिया है। इसके बाद अखिलेश यादव ने सरकार पर सवाल उठाए हैं।

satyam pandit

सत्यम पंडित। Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में हिंदूवादी नेता और राष्ट्र हिंदू वीर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यम पंडित एक बार फिर से खुलेआम गुंडागर्दी करते नजर आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सत्यम पंडित जंतर मंतर जा रहे दो छात्रों की बहुत बुरी तरह पिटाई कर रहा है। वीडियो में वह छात्रों को गालियां दे रहा है और उनसे कह रहा है कि दोबारा यहां नजर मत आना। इसके साथ ही वह छात्रों से यह भी कह रहा है कि वीडियो में देखकर कहो और माफी मांगो। आम लोगों और युवाओं को परेशान करने वाली इस हरकत की वजह से सत्यम पंडित एक बार फिर से चर्चा में है।

 

इस घटना के सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया है। उन्होंने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा है कि बीजेपी और उसके साथियों की बदतमीजी और हिंसा को देश की जनता को देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं से वादा किए हुए अभी कुछ ही घंटे बीते हैं और ये लोग फिर से पुराना धोखा दे रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: कोई डांस कर रहा, कोई बना रहा मीम, देखिए जंतर मंतर के वीडियो

कौन है सत्यम पंडित?

गाजियाबाद का रहने वाला सत्यम पंडित अपनी हरकतों की वजह से चर्चा में रहता है। वह अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर लिखता है कि वह भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ा है। इसके अलावा वह राष्ट्र हिंदू वीर सेना नाम के संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है। ऐसे वीडियो अक्सर सामने आते रहते हैं जिनमें वह युवाओं और दूसरे लोगों को परेशान करता है।

क्या थे इसके पुराने कारनामे?

इससे पहले 24 फरवरी 2026 को सत्यम पंडित का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उसने यह वीडियो खुद अपने फेसबुक पर शेयर किया था और उस पर जय श्रीराम लिखा था। इस वीडियो में वह गाजियाबाद के कैला भट्टा इलाके में एक बुजुर्ग मुस्लिम दुकानदार को धमका रहा था। वीडियो में वह कह रहा था कि तुमको पता नहीं है क्या कि आज मंगलवार है। वह पूछ रहा था कि मंगल को मीट की दुकान खोलने की अनुमति किसने दी है। वह दुकान बंद करने की धमकी दे रहा था और दुकान में आग लगाने की बात कह रहा था।

 

यह भी पढ़ें: 'पूरा गांव जेल जाएगा...', 1 दूल्हा-3 दुल्हन लव मैरिज में नाबालिग एंगल, मचा बवाल

 

इसके अलावा साल 2024 में भी उसका एक वीडियो सामने आया था। सत्यम पंडित ने एक वीडियो जारी करके बयान दिया था कि देश में रहने वाले रोहिंग्या और बांग्लादेशी अगले 24 से 72 घंटे में देश छोड़कर चले जाएं। उसने कहा था कि अगर ये लोग नहीं गए तो हमारी सेना का हर कार्यकर्ता हाथ में डंडा ले चुका है। उसने सरकार से भी कहा था कि इन पर कार्रवाई करके इन्हें देश से भगाया जाए। पुलिस ऐसे मामलों में कार्रवाई करती रहती है।


और पढ़ें