logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'पत्नी-गर्लफ्रेंड के लिए लॉयल नहीं होते फौजी', इन्फलुएंसर के बयान पर बवाल

हिमाचल प्रदेश की एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने फौजियों को लेकर एक विवादित बयान दिया था। इसके बाद लोग उन पर भड़क गए हैं।

Ishita Pundeer

इशिता पुंडीर, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

हिमाचल प्रदेश की एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर इशिता पुंडीर अपने एक बयान के कारण विवाद में फंस गई हैं। इशिता सुरमौर की नौहराधार तहसील के देवा मानव गांव की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय सेना के जवानों को लेकर एक विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने फौजियों के रिश्तों को लेकर एक टिप्पणी करते हुए कहा था कि फौजी अपनी पत्नी औ प्रेमिकाओं के लिए वफादार नहीं होते। 

 

उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में कहा, '90 प्रतिशत फौजी अपनी गर्लफ्रेंड और पत्नी के लिए लॉयल नहीं होते और उनके कई अफेयर्स होते हैं।' उन्होंने कहा कि फौजी देश के लिए तो वफादार होते हैं लेकिन निजी रिश्तों में वफादार नहीं रहते। मेरे साथ तो ऐसा नहीं हुआ है लेकिन मुझे फौजी बंदे का इतना अनुभव है कि वह कभी वफादार हो ही नहीं सकता।

 

यह भी पढ़ें: आधी रात को महिला आरक्षण अधिनियम 2023 हुआ लागू, केंद्र ने जारी की अधिसूचना

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

इशिता की यह वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर आते ही विवाद शुरु हो गया। वीडियो कुछ ही समय में वायरल हो गया और लोग इशिता की आलोचना करने लगे।  लोगों ने सोशल मीडिया पर ही उन पर जमकर हमला बोला। लोगों में इस वीडियो को लेकर काफी ज्यादा गुस्सा है। लोगों का गुस्सा देखने के बाद और आलोचनाओं को सामना करने के बाद इशिता ने सोशल मीडिया से यह वीडियो हटा दी। हालांकि, तब तक कई लोगों ने इस वीडियो को डाउनलोड कर अलग-अलग हैंडल से पोस्ट कर दिया है। 

 

वीडियो जारी कर मांगी माफी

इस वीडियो पर आलोचनाओं का सामना करने के बाद इशिता ने माफी भी मांग ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी की और फौजियों से माफी मांगी है।  हालांकि, इसके बावजूद लोगों का गुस्सा कम होता नजर नहीं आ रहा है। कई लोग अब भी कड़ी कार्रवाई और जवाबदेही की मांग कर रहे हैं। 

2 FIR दर्ज

इस मामले में अब उसके खिलाफ दो FIR दर्ज करवा दी गई हैं। पूर्व सैनिक संगठन ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए राजगढ़ थाना में इशिता पुंडीर के खिलाफ शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। ऐसे में इशिता पुंडीर की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। राजगढ़ के डीएसपी विद्या चंद नेगी ने बताया, 'पूर्व सैनिक संगठन राजगढ़ की ओर से इशिता पुंडीर के खिलाफ सोशल मीडिया पर भारतीय सेना के जवानों को लेकर की गई विवादित टिप्पणी के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई है, जिस पर पुलिस जांच कर रही है।'

 

इसके अलावा दूसरी FIR हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राज्य महासचिव यदोपति ठाकुर ने करवाई है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में भारतीय सेना और उनके परिवारों के खिलाफ आपत्तिजनक और मानहानिकारक टिप्पणियां की गई हैं। इस तरह के बयान से सैनिकों का मनोबल प्रभावित होता है और उनके परिवारों को मानसिक आघात पहुंचता है। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए।'

Related Topic:#Social Media

और पढ़ें