logo

ट्रेंडिंग:

तेल के पैसे मांगे तो भाग गया थार सवार, पीछा कर रहे सेल्समैन को मारी टक्कर

ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल पंप पर पैसे दिए बिना भाग रहे एक लड़के ने सेल्समैन की बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

Representative Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Sora

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र में 26 फरवरी (गुरुवार) को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बेलगाम थार गाड़ी ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि थार पर सवार लड़का पेट्रोल पंप से बिना पैसे दिए भागने की कोशिश कर रहा था। जब पंप पर काम करने वाले सेल्समैन ने अपनी बाइक से उसका पीछा किया, तो आरोपी ने उसे टक्कर मार दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

 

आरोपी ने टक्कर के मारने के बाद बाइक को काफी दूर तक घसीट दिया। इस हादसे में सेल्समैन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। गनीमत रही कि आस-पास के लोगों और पुलिस की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: रोज शराब पीकर ठेके पर बुलाता है पुलिस, शराबी को PCR छोड़ने जाती है घर

पूरी घटना

जानकारी के मुताबिक, थार चालक पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने के बाद बिना पैसे दिए गाड़ी भगाकर ले जाने लगा। जिसके बाद सेल्समैन कुलदीप शर्मा ने हिम्मत दिखाते हुए अपनी बाइक से थार का पीछा शुरू किया। इसी दौरान आरोपी हर्ष ने अपनी गाड़ी कुलदीप की बाइक में ठोक दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक थार के साथ अगले हिस्से में फंसकर घिसटती चली गई। इसके बाद आरोपी रूका नहीं और बाइक को करीब 10 तक बाइक को सड़क पर घसीटता हुआ ले गया। घायल कुलदीप शर्मा फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। 

 

यह भी पढ़ें: एरिजोना जू की बेबी ‘जेलीबीन’ वायरल, 81% वोट के साथ चुना गया नाम

पुलिस की कार्रवाई

दादरी थाना पुलिस ने सूचना मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने घेराबंदी कर टोल प्लाजा के पास से आरोपी हर्ष को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, घटना में इस्तेमाल की गई थार गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap