logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रील बनाती थी तीन बहनें, अपने ही कैमरामैन से कर ली तीनों ने शादी, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति तीन महिलाओं के साथ मंडप में शादी करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो पर अब बवाल हो रहा है।

Viral video

एक ही व्यक्ति से की शादी, Photo Ctredit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से सामने आई एक शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां तीन सगी बहनों ने कथित तौर पर एक ही व्यक्ति से शादी कर ली है। बताया जा रहा है कि तीनों बहनें कंटेंट क्रिएटर थी और उन्होंने अपने ही कैमरामैन विकास उर्फ विक्कू के साथ मंदिर में शादी कर ली। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया है। वहीं, इस शादी को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने विरोध जताते हुए इसे सामाजिक मर्यादा के खिलाफ बताया है।

 

मी़डिया रिपोर्ट्स के अुसार, यह मामला अमरोहा जिले के धौरिया गांव का है। विकास उर्फ विक्कू पिछले करीब छह महीने से तीनों बहनों के लिए वीडियो शूट करता था। सोशल मीडिया कंटेंट में वह अक्सर उनके पति का किरदार निभाता था। इसी दौरान चारों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बाद में मंदिर में विवाह करने का फैसला लिया गया। वायरल वीडियो में युवक तीनों बहनों की मांग में सिंदूर भरता और सात फेरे लेता दिखाई दे रहा है।

 

यह भी पढ़ें: IIT से पढ़ाई, MP में रहे कलेक्टर, कौन हैं NITI आयोग के नए CEO अनुराग जैन?

 

सोशल मीडिया पर रील बनाती हैं बहनें

रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीनों बहनें सोशल मीडिया पर वीडियो बनाती हैं और उनके अच्छे-खासे फॉलोअर्स हैं। बड़ी बहन सरोज बीटेक की पढ़ाई कर रही है, जबकि संतोष और सावित्री 12वीं तक पढ़ाई कर चुकी हैं। विकास उर्फ विक्कू उनके वीडियो की शूटिंग और एडिटिंग का काम करता था। बाद में वह वीडियो में भी उनके साथ नजर आने लगा और कई कंटेंट में पति की भूमिका निभाता था।

मंदिर में की शादी

सोशल मीडिया पर इस शादी का वीडियो वायरल हो रहा है।  इन चारों ने एक मंदिर में विवाह की रस्में पूरी कीं। वीडियो में विकास तीनों बहनों के साथ सात फेरे लेता और उनकी मांग में सिंदूर भरता दिखाई देता है। शादी के बाद तीनों बहनों और विकास की तस्वीरें तथा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए, जिसके बाद यह मामला चर्चा में आ गया।

शादी पर उठे सवाल

इस शादी के सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर भी इसकी चर्चा शुरू हो गई। हिंदूवादी संगठनों ने इस विवाह का विरोध करते हुए इसे सामाजिक परंपराओं के खिलाफ बताया है। कुछ संगठनों ने मामले की जांच कराने और प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग भी की है। हालांकि, इस संबंध में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक कार्रवाई या बयान सामने नहीं आया है।

 

यह भी पढ़ें: धर्मेंद्र प्रधान से ज्यादा दिल्ली पुलिस पर गुस्सा, शहरों में पहुंचा छात्र आंदोलन

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

शादी का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे चारों की आपसी सहमति से लिया गया फैसला बता रहे हैं, जबकि कई लोग इस विवाह को लेकर सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है।


और पढ़ें