logo

ट्रेंडिंग:

नशे में कार से भिड़ाई बाइक, फिर ड्राइवर से बीच रोड की गाली-गलौज, वीडियो वायरल

बेंगलुरु में दो लड़कियों ने नशे की हालत में बाइक चलाते हुए एक कार को टक्कर मार दी। इसके बाद उन्होंने गाली-गलौज भी की।

news image

प्रतीकात्मक तस्वीर, photo credit- sora

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

बेंगलुरु की सड़कों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो नशेड़ी लड़कियां टैक्सी ड्राइवर को लात-घूंसे मारती नजर आ रही हैं। साथ ही ड्राइवर के साथ गाली-गलौज भी की गई। यह झगड़ा देखने के लिए बड़ी तादाद में लोग जमा हो गए। कई लोग केवल मारपीट का वीडियो बनाते रह गए, वहीं कुछ लोगों ने झगड़ा रोकने की कोशिश भी की, लेकिन लड़कियों ने झगड़ा रोकने वालों के साथ भी गाली-गलौज शुरू कर दी।

 

यह घटना शनिवार रात की है, जहां दो लड़कियां सड़क पर बाइक चला रही थीं। दोनों की रफ्तार काफी तेज थी। जब वे बैनरघट्टा रोड के पास पहुंची, तो अचानक उनकी बाइक ने पीछे से एक टैक्सी को टक्कर मार दी। इसके बाद टैक्सी ड्राइवर और लड़कियों के बीच कहासुनी हुई और देखते ही देखते दोनों लड़कियों ने मिलकर ड्राइवर को खूब पीटा। मौके पर मौजूद कई लोगों ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो पर कई लोग इन दोनों लड़कियों की आलोचना कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

यह भी पढ़ें: नोएडा के एक मॉल में हुई झड़प, बाउंसर ने जमीन पर पटककर पीटा वीडियो वायरल

क्या है पूरा मामला?

दोनों लड़कियों ने पहले ड्राइवर के साथ बेतुकी बहस की। बहस के दौरान ड्राइवर को गालियां दी गईं। बहस बढ़ने पर लड़कियों का पारा चढ़ गया। गुस्से में दोनों लड़कियों ने अपने हेलमेट से ड्राइवर को पीटा। कई लोगों का आरोप है कि लड़कियों के हाथ में चेन भी थी, जिससे ड्राइवर पर हमला किया गया। सड़क पर मौजूद कई लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो लड़कियों ने उन पर भी हमला करना शुरू कर दिया।

 

दोनों लड़कियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत की गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने आई, तब वे रोड पर मौजूद लोगों को गंदे-गंदे इशारे कर रही थीं, जो वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक लड़कियों के नाम लीसा और मैथ्यू बताए जा रहे हैं।

 

सोशल मीडिया पर दिखा आक्रोश

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इन लड़कियों के खिलाफ गुस्सा दिखाया है। एक व्यक्ति ने कहा कि लोगों की नैतिक जिम्मेदारी होनी चाहिए और शराब पीकर ड्राइव नहीं करनी चाहिए। शराब पीकर ड्राइव करना न सिर्फ हमारे लिए बल्कि दूसरों के लिए भी बेहद खतरनाक है। इन लड़कियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड ने सुना दी सगाई की खबर, तो बॉडी बिल्डर बॉयफ्रेंड ने कर ली आत्महत्या

बेंगलुरु में पहले भी ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जहां लोग नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए हैं। मिसाल के तौर पर पिछले महीने इंदिरानगर में एक नशे में धुत व्यक्ति तेज रफ्तार में कार चला रहा था, जिसने एक अन्य वाहन को टक्कर मार दी थी।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap