ब्रिटेन में रहने वाली एक भारतीय महिला हैरान रह गई जब घर के छोटे से काम के लिए उसे करीब 12 हजार रुपये देने पड़े। महिला ने बताया कि एक कर्मचारी ने उसके घर की छत के किनारे जमी गंदगी और सूखे पत्तों को साफ करने के लिए सिर्फ 20 मिनट काम किया और इसके बदले 92 पाउंड चार्ज किए। इस घटना का वीडियो महिला ने सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसके बाद लोग इस पर अपनी राय देने लगे।
महिला का नाम मंजू शेखावत परमार है। उन्होंने बताया कि घर की छत के किनारे बारिश के पानी की निकलने वाली जगह पर गंदगी और सूखे पत्ते जमा हो गए थे। इसे साफ करने के लिए उन्होंने एक कर्मचारी को बुलाया। कर्मचारी सीढ़ी लगाकर छत पर पहुंचा और छत के किनारे जमा गंदगी को साफ कर दिया।। उसने सारी गंदगी एक बाल्टी में जमा करके महिला को दिखाई। यह काम करीब 20 मिनट में पूरा हो गया।
यह भी पढ़ें: यूरोप में गर्मी से 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत? बुजर्गों पर दिखा ज्यादा असर
View on Instagram
मंजू ने बताया कि इस काम के लिए कर्मचारी ने उनसे 92 पाउंड लिए। भारतीय रुपये में यह रकम करीब 12 हजार रुपये होती है। उन्होंने वीडियो में कहा कि भारत में लोग ऐसे काम अक्सर खुद ही कर लेते हैं लेकिन इंग्लैंड में छत तक पहुंचने और सफाई करने के लिए कर्मचारी बुलाना पड़ता है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके घर में छत तक पहुंचने के लिए सीढ़ी नहीं है। इसी वजह से उन्हें यह काम किसी कर्मचारी से करवाना पड़ा। मंजू ने मजाकिया अंदाज में कहा कि इंग्लैंड में शायद छत की सफाई के लिए भी प्रोफेशनल मदद लेनी पड़ती है।
क्या बोले लोग?
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग-अलग तरह की बातें कहीं। कुछ लोगों ने कहा की विदेशों में मजदूरी और छोटे कामों की कीमत भारत के मुकाबले ज्यादा होती है। उनके मुताबिक, कर्मचारी को सिर्फ काम करने के समय के लिए नहीं बल्कि उसके हुनर और काम में होने वाले जोखिम के लिए भी पैसे मिलते हैं।
यह भी पढ़ें: स्टूडेंट नहीं, 18 साल की उम्र में बन गए प्रोफेसर, कौन हैं नेथन थॉमस?
कुछ लोगों ने कहा कि अगर काम इतना आसान था तो वह खुद भी इसे कर सकती थी। एक यूजर ने लिखा कि लोग ऐसे काम अपने घर पर खुद कर लेते हैं इसलिए उन्हें किसी को पैसे देने की जरूरत नहीं पड़ती। वहीं कुछ लोगों ने बताया कि भारत और ब्रिटेन में कमाई और रहने के खर्च में काफी अंतर है। इसी वजह से वहां छोटे घरेलू कामों के लिए भी ज्यादा पैसे देने पड़ सकते हैं। इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर 20 मिनट के काम के लिए 92 पाउंड की फीस को लेकर बहस शुरू हो गई।