उत्तर प्रदेश के कानपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 77 साल के एक बुजुर्ग घर में खुद को शुद्ध शाकाहारी बताते थे लेकिन मौका मिलते ही बाहर मछली खा लेते थे। सबकुछ ठीक चल रहा था लेकिन एक दिन उनके गले में मछली का कांटा फंस गया, कुछ दिनों बाद जब दिक्कत बढ़ी तो अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मछली का कांटा निकाला और बुजुर्ग की पोल खुल गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला कानपुर के बारा इलाके का है, 77 साल के गंगा बख्श एक पान की दुकान चलाते हैं। गले में सूजन और निगलने में परेशानी होने की वजह से गंगा बख्स को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर को जांच के दौरान उनके गले में कोई सख्त चीज फंसी हुई महसूस हुई। पहले तो उन्होंने यह बताने से इनकार कर दिया की वह मछली खाते हैं, उन्होंने कहा की वह शुद्ध शाकाहारी हैं।
यह भी पढ़ें: CWC 2027 से पहले भारत की कमजोरी उजागर, SA में कैसा है टॉप-5 का रिकॉर्ड?
डॉक्टरों से छिपाया सच
बुजुर्ग ने डाॅक्टर से भी छिपाया और जब डॉक्टर ने पूछा कि क्या आप मछली खाते हैं तो उन्होंने कहा कि नहीं मैं मछली नहीं खाता हूं, उनके परिवार वाले भी कह रहे थे कि घर में सब शाकाहारी हैं। शुरुआत में गले में सूजन और गांठ जैसी परेशानी देखकर डॉक्टरों को आशंका हुई कि उनके भोजन की नली में ऊपरी भाग में कैंसर हो सकता है। क्योंकि वह पान की दुकान चलाते हैं और मसाला भी खाते हैं।
एंडोस्कोपी जांच के बाद जब उनसे दोबारा पूछा गया तो इस बार बुजुर्ग ने मान लिया कि वह चुपके-चुपके मछली खाते थे। ऐसे में गले में फंसे कांटे ने उनकी यह आदत सबके सामने ला दी। जांच में डॉक्टरों में डॉक्टरों को कांटे का पता चला और उन्होंने गले से कांटा निकाला। फिलहाल कांटा निकाल दिया गया है और वह ठीक हैं।
मुश्किल से निकला कांटा
लगातार कोशिशों के बाद भी राहत नहीं मिलने पर मरीज को आगे के इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया. इसके बाद परिजन उन्हें कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे. यहां सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने मरीज की जांच की और आधुनिक तकनीक से कांटा निकालने का फैसला किया। इससे पहले कई जगह असफल कोशिशें हो चुकी थीं, लेकिन मेडिकल कॉलेज की टीम ने अपने प्रयास में ही कांटा निकाल दिया।
सोशल मीडिया पर चर्चा में है बुजुर्ग का ये किस्सा
बुर्जुग की यह कहानी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। कांटा निकलने के बाद गंगा बख्श की हालत ठीक है। जब वह अपनी पोती के साथ अस्पताल से घर जाने लगे को उनके चेहरे पर परेशानी की जगह हंसी थी। बुजुर्ग ने कहा कि जब चोर की चोरी पकड़ी जाती है तो यही होता है। उनके साथ पोती भी उनकी बात पर मजे ले रही थी।