logo

मूड

ट्रेंडिंग:

एक ट्रांसजेंडर के दो आशिक, एक की हत्या, क्या था खौफनाक प्लान?

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक ट्रांसजेंडर के प्यार में युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने जमीन में दबी लाश बरामद कर मुख्य आरोपी ट्रांसजेंडर और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Police Arrest, Photo Credit: Social Media

पुलिस गिरफ्तारी, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ट्रांसजेंडर के प्रेम-प्रसंग में एक युवक की जान चली गई। नगर कोतवाली क्षेत्र के देवपुरा निवासी साक्षर कौशिक का अमन उर्फ अवंतिका नाम की ट्रांसजेंडर से गहरा लगाव था। अवंतिका उससे पीछा छुड़ाना चाहती थी क्योंकि वह दीपक नाम के एक दूसरे युवक को पसंद करने लगी थी। इसी 'लव ट्रायंगल' के चलते अवंतिका ने अपने साथियों के साथ मिलकर साक्षर को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची और उसकी हत्या कर दी।

 

इस पूरी वारदात की मुख्य वजह एक ट्रांसजेंडर से जुड़ा प्रेम-प्रसंग था। साक्षर और दीपक, दोनों ही अवंतिका से प्यार करते थे। अवंतिका साक्षर से दूरी बनाना चाहती थी, इसलिए उसने दीपक, देवेश और शुभम के साथ मिलकर उसे मारने का प्लान बनाया। 30 मार्च को दीपक ने साक्षर को फोन करके घर से बाहर बुलाया। इसके बाद सब मिलकर उसे सिकंदराबाद के पास एक सुनसान जगह पर ले गए और वहां डंडों व ईटों से हमला कर उसकी जान ले ली। पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने लाश को छिपाने के लिए वहीं एक गड्ढा खोदा और उसे जमीन में गाड़ दिया।

 

यह भी पढ़ें: क्लास में छात्र को बोल दिया 'आतंकवादी', टीचर के खिलाफ शिकायत दर्ज, वायरल वीडियो

पुलिस का एक्शन

पुलिस ने इस अंधे कत्ल  की गुत्थी को महज 24 घंटे के अंदर के सुलझा लिया है। ताजा जानकारी के मुताबिक, पु्लिस ने मुख्य आरोपी ट्रांसजेंडर अवंतिका, देवेश और शुभम को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला है कि यह एक सोची-समझी साजिश थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से साक्षर का पर्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड और हत्या में इस्तेमाल की गई ईट भी बरामद कर ली है। हालांकि, इस मामले का एक और आरोपी दीपक अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

 

 

यह भी पढ़ें: धुरंधर की हजार करोड़ की कमाई में हिस्सा मांग रहे पाकिस्तान के लोग, वजह जान लीजिए

 

पुलिस ने मुताबिक, ट्रांसजेंडर के चक्कर में हत्या का यह उत्तर प्रदेश का पहला मामला है। वहीं, पूरे भारत की बात करें तो इस तरह की यह छठी घटना दर्ज की गई है। इस वारदात ने पूरे इलाके के लोगों को हैरान कर दिया है।

Related Topic:#UP Police#Viral News

और पढ़ें