logo

मूड

ट्रेंडिंग:

SDM के सामने विधायक के बेटे ने कहा, 'पापा विधायक हैं..', फॉर्च्युनर सीज हो गई

नैनीताल में हूटर बजाने पर टोका तो यूपी विधायक के बेटे ने एसडीएम को धमकाया, पुलिस ने तुरंत एक्शन लेकर गाड़ी सीज कर दी।

Mall Road Dispute, Photo Credit: Social Media

मालरोड हंगामा, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की जहानाबाद सीट से बीजेपी विधायक राजेंद्र पटेल के बेटे राहुल पटेल को नैनीताल में नियम तोड़ना भारी पड़ गया। मालरोड पर फालतू में हूटर बजाने और टोकने पर एसडीएम से बहस करने की वजह से पुलिस ने उनकी कार को जब्त कर लिया है।

 

सोमवार को नैनीताल की मालरोड पर बहुत जाम लगा था। इसी जाम के बीच विधायक के बेटे की कार का ड्राइवर लगातार हूटर बजा रहा था। वहां मौजूद एसडीएम (SDM) ने जब बिना किसी वजह के हूटर की आवाज सुनी, तो उन्होंने अपनी गाड़ी किनारे कर ली और उस कार को रुकवाकर पूछताछ की।

 

यह भी पढ़ें: पत्नी की हत्या करके सालों से फरार था, सिलिंडर बुक करते ही पुलिस ने धर दबोचा

 

जब एसडीएम ने ड्राइवर से सवाल-जवाब किए, तो कार में बैठे विधायक के बेटे राहुल पटेल बाहर आ गए। उन्होंने अपनी गलती मानने के बजाय एसडीएम से झगड़ा शुरू कर दिया। राहुल ने खुद को विधायक का बेटा बताते हुए यूपी के मुख्यमंत्री और बड़े अफसरों से फोन पर बात करवाने की धमकी दी। वह फोन निकालकर एसडीएम की शिकायत करने का नाटक भी करने लगा।

भीड़ ने लगाई जमकर फटकार

विधायक के बेटे की इस बदतमीजी को देखकर वहां मौजूद स्थानीय लोग और पर्यटक भी गुस्से में आ गए। लोगों ने एसडीएम का साथ दिया और राहुल पटेल को जमकर खरी-खोटी सुनाई। काफी देर तक सड़क पर हंगामा और तनाव बना रहा, जिसके बाद मामला बढ़ता देख पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

 

 

विवाद बढ़ने पर पुलिस जब ऑनलाइन सिस्टम के जरिए उस गाड़ी (नंबर UP 33 V 0003) की जांच की, तो पता चला कि कार के जरूरी दस्तावेज यानी कागज भी पूरे नहीं हैं। इसके अलावा, जो ड्राइवर गाड़ी चला रहा था, उसके पास मौके पर अपना ड्राइविंग लाइसेंस भी मौजूद नहीं था।

 

यह भी पढ़ें: बहन से की थी छेड़खानी, दोस्त को मारकर गाड़ दिया, 9 महीने बाद मिला कंकाल

पुलिस ने कार जब्त की 

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने और सरकारी अधिकारी से बदतमीजी करने पर पुलिस ने सख्त एक्शन लिया। पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत गाड़ी का चालान काटा और उसे तुरंत सीज कर लिया। तल्लीताल थाने के एएसआई सुनिल कुमार ने बताया कि गाड़ी के मालिक उन्नाव निवासी सुरेंद्र कुमार सिंह के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। विधायक का बेटा घंटों अपनी गाड़ी छुड़वाने के लिए हाथ-पैर मारता रहा लेकिन पुलिस ने उसे कोई राहत नहीं दी।

Related Topic:#State News

और पढ़ें