logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बुलेट पर लिखा था अपमानजनक शब्द, भड़क गया वाराणसी का SHO; बाइक सीज कर दी

उत्तर प्रदेश के वाराणसी कैंट स्टेशन के पास SHO शिवकांत मिश्रा ने एक बुलेट देखी जिस पर आपत्तिजनक शब्द लिखे थे। उससे पटाखे जैसी आवाज भी आ रही थी।

UP Varanasi police seized bullet

सड़क पर पुलिस का ऐक्शन, Photo Credit: Social Media

उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में कैंट स्टेशन के पास एक हुड़दंग मचाने वाले बाइक सवार को पुलिस ने सड़क पर ही सबक सिखा दिया। यह युवक अपनी बुलेट बाइक से तेज आवाज और पटाखों जैसी पॉपिंग साउंड निकालते हुए सड़क पर घूम रहा था। उसी समय सिगरा थाने के SHO शिवकांत मिश्रा इलाके में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे थे। उन्होंने जैसे ही यह हरकत देखी, तुरंत बाइक को रुकवाया और उसकी जांच की। जांच में पता चला कि बाइक पर एक आपत्तिजनक शब्द भी लिखा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए बाइक को मौके पर ही सीज कर दिया।

 

जांच के दौरान जब SHO ने बाइक पर आपत्तिजनक स्लोगन वाला स्टिकर देखा तो वह भड़क गए। उन्होंने युवक से बाइक स्टार्ट करने को कहा लेकिन जब उसने बाइक स्टार्ट नहीं की तो पुलिस ,से खुद बाइक स्टार्ट करवाई। बाइक स्टार्ट होते ही उसके साइलेंसर से जोर-जोर की और पटाखे जैसी आवाजें आने लगीं। ऐसे मॉडिफाइड साइलेंसर भारत में अवैध माने जाते हैं।

 

हालात को देखते हुए SHO ने मौके पर ही युवक को सख्त फटकार लगाई और उसकी बुलेट बाइक जब्त कर ली। वीडियो में यह भी दिखा कि युवक अपनी गलती मानते हुए कान पकड़कर माफी मांग रहा था।

 

यह भी पढ़ें: 'बहुसंख्यक आवाम जहर है', कौन हैं जावेद अली जिनके बयान पर बवाल मचा?

मॉडिफाइड साइलेंसर पर लग सकता है भारी जुर्माना

रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में बाइक के साइलेंसर में बदलाव करना या अत्यधिक शोर करने वाले एक्सॉस्ट लगाना नियमों के खिलाफ है। ऐसे मामलों में ट्रैफिक पुलिस अधिकतम 10,000 रुपये तक का चालान कर सकती है। केवल वही बदलाव मान्य हैं जो कंपनी द्वारा स्वीकृत हों और तय मानकों के भीतर हों। नियमों के अनुसार दोपहिया वाहनों की आवाज 80 डेसिबल से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस सीमा को इंजन की अधिकतम आरपीएम के आधार पर मापा जाता है। यदि आवाज निर्धारित सीमा से ज्यादा पाई जाती है तो उसे अवैध माना जाता है और कार्रवाई की जाती है।


और पढ़ें