logo

मूड

ट्रेंडिंग:

iPhone केस: मां के पैर धोकर आरती करता था बेटा, आखिरी वीडियो रुला देगा

महाराष्ट्र में आईफोन को लेकर हुए विवाद के बीच पूरे परिवार की संभाजीनगर की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई। अब सोशल मीडिया पर उसी किशोर का अपनी मां के साथ वीडियो वायरल हो रहा है।

kunal

कुणाल और संगीता, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर की एक पहाड़ी से गिरकर एक परिवार के तीनों सदस्यों की मौत हो गई। 18 साल का किशोर नया आईफोन लेने की जिद कर रहा था और इसी वजह से वह पहाड़ी पर चला गया। उसे रोकने के लिए उसके माता-पिता ने काफी कोशिश की। इसी दौरान किशोर और उसके माता-पिता की मौत हो गई। अब किशोर का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी मां के साथ चाय पीते नजर आ रहा है।

 

पुलिस के मुताबिक, यह दुखद घटना 21 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे हुई थी। पहाड़ से गिरने के कारण 18 वर्षीय कुणाल और उनके पिता मुरलीधर चंदगुड़े की मौत हो गई। इसके बाद कुणाल की मां संगीता की भी मौत हो गई। इस दुखद हादसे की खबर सामने आने के बाद कई लोगों की आंखें नम हैं। अब सोशल मीडिया पर कुणाल और उनकी मां का वीडियो वायरल हो रहा है।

 

यह भी पढ़ें: TC नहीं मिला तो छात्रों ने स्कूल स्टाफ को पीट दिया, झगड़े का वीडियो वायरल

 वायरल वीडियो में क्या है?

सोशल मीडिया पर मृत कुणाल के अपनी मां के साथ दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कुणाल अपनी मां के साथ बैठकर चाय पी रहे हैं। वहीं, दूसरे वीडियो में कुणाल अपनी मां के पैर धोते और फिर उनकी आरती करते नजर आ रहे हैं। इन वीडियो को देखकर कई लोगों की आंखें नम हो गईं।

 कैसे गई पूरे परिवार की जान?

इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को कुणाल को बचाने के लिए उसके माता-पिता ने रेस्क्यू की कोशिश की थी। उस दौरान कुणाल पहाड़ के किनारे खड़े थे और उनके माता-पिता ने उन्हें रोकने की काफी कोशिश की। इसके साथ ही पुलिस और रेस्क्यू टीम भी कुणाल को सुरक्षित बचाने का प्रयास कर रही थी।

यह भी पढ़ें: काला जादू के नाम पर लड़की से मांगी न्यूड फोटो, इन्फ्लुएंसर हुआ गिरफ्तार

 

पुलिस के मुताबिक, दोपहर करीब 1 बजे मुरलीधर अपने बेटे कुणाल को रोकने के लिए आगे बढ़े। इसी दौरान कुणाल पहाड़ी से नीचे गिर गए और उन्हें बचाने की कोशिश में उनके पिता भी नीचे गिर गए। जब संगीता ने अपने बेटे और पति को गिरते हुए देखा, तो वह बेहद सदमे में आ गईं और बाद में उनकी भी मौत हो गई।

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें