logo

ट्रेंडिंग:

वृंदावन: महिला के पर्स में थे 20 लाख के गहने, बंदर लेकर भाग गया

वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर में दर्शन कर लौट रही महिला का पर्स बंदर ने छिन लिया। इस पर्स में 20 लाख रुपये के सोने के गहने रखे थे।

representational image

सांकेतिर तस्वीर, ai

मथुरा के वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास बंदरों का आतंक अक्सर रहता है। हाल ही में बांके बिहारी मंदिर के पास बंदर ने एक महिला से उसका पर्स छीन लिया। पर्स छीना तो वह महिला परेशान हो गई क्योंकि उसके पर्स में कीमती गहने रखे हुए थे। यह घटना तब हुई जब वह महिला अपने परिवार के साथ बांके बिहारी के दर्शन करके वापस आ रही थी। वापस लौटते समय मंदिर के पास ही एक बंदर ने उनका पर्स छीन लिया। इसके बाद महिला ने पुलिस में भी शिकायत की। 

 

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी अभिषेक अग्रवाल अपने परिवार के साथ वृंदावन आए थे और मंदिर से वापस लौट रहे थे, तभी एक बंदर ने उनकी पत्नी से पर्स छीन लिया। इस पर्स में 20 लाख रुपये के गहने थे। इसके बाद परिवार ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोगों ने बंदर से पर्स छुड़ाने की कोशिश की लेकिन वे सब मिलकर भी बंदर से पर्स नहीं छुड़ा सके। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

 

यह भी पढ़ें: 76% यमुना दिल्ली में होती है प्रदूषित, स्टडी में खुलासा

पुलिस ने बंदर से छुड़ाया पर्स

पुलिस के अनुसार, सोने के जेवरों से भरा यह पर्स जब बंदर ने छिना तो वहां अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बंदर से पर्स छुड़ाने की कोशिश की लेकिन वे इसमें असफल रहे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और कई घंटों की मशक्कत के बाद पर्स को झाड़ी से बरामद कर परिवार को सौंप दिया गया।

घंटो की मशक्कत के बाद मिले लाखों के गहने

जो पर्स बंदर ने छिना था उसमें 20 लाख के सोने के गहने थे। पुलिस की मदद से घंटो की मशक्कत के बाद यह पर्स छुड़ाया गया। इस पर्स में रखे सोने के गहने सही सलामत पाए गए और पुलिस ने उसे परिवार को लौटा दिया। पुलिस अधकारी संदीप कुमार ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया, 'पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बंदर ने जो पर्स छिना था उसे बरामद किया और परिवार को वापस लौटा दिया।'

 

यह भी पढ़ें: जिसकी हत्या के मामले में 3 साल की सजा मिली, वही जिंदा मिल गया

पुलिस का धन्यवाद किया

अभिषेक अग्रवाल नाम का एक श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से अपने परिवार के साथ वृंदावन आया था। उसकी पत्नी के पर्स में करीब 20 लाख रुपये के सोने के गहने रखे थे। ठाकुर बांके बिहारी मंदिर से लौटते समय एक बंदर ने उससे पर्स छीन लिया। घंटो की मशक्कत के बाद यह पर्स वापस मिला। उन्होंने बताया, 'पुलिस की एक टीम ने झाड़ी से पर्स बरामद किया और उसेको लौटा दिया गया।' अभिषेक ने उनकी शिकायत पर  तुरंत कार्रवाई करने के लिए पुलिस का धन्यवाद किया। 

Related Topic:#Viral News

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap