logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कृष्ण-कृष्ण करते हैं, मतलब भी जानते हैं? रामभद्राचार्य ने बताया सही अर्थ

रामभद्राचार्य ने अपनी एक कथा के दौरान बताया कि कृष्ण शब्द सिर्फ कन्हैया के लिए ही इस्तेमाल नहीं किया जाता बल्कि भगवान राम के लिए भी किया जाता है।

Rambhadracharya

रामभद्राचार्य, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

देश के चर्चित रामकथा प्रवक्ता रामभद्राचार्य एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने अपनी एक कथा में श्रीकृष्ण का अर्थ बताया है। बीते दिनों उन्होंने वाइफ की फुल फॉर्म बताई थी, जिस पर काफी ज्यादा विवाद हुआ था। अब उनके सोशल मीडया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में वह बता रहे हैं कि कृष्ण शब्द सिर्फ कनहैया के लिए नहीं है। उन्होंने कृष्ण को सत्ता और शांति से जोड़कर बताया। 

 

रामयभद्राचार्य के सोशल मीडिया अकाउंट पर 1 मिनट 37 सेकंड की एक वीडियो शेयर की गई है। इस वीडियो में रामभद्राचार्य ने कृष्ण और राम जी दोनों के लिए कृष्ण शब्द के इस्तेमाल करने की बात करते हुए कहा, 'कृषि और ण दो शब्दों को जोड़कर कृष्ण बनता है। कृषि का अर्थ होता है सत्ता यानी पृथ्वी और ण का मतलब होता है शांति। अर्थात जहां सत्ता और शांति दोनों एक हो जाते हैं उन्हीं परमात्मा को कृष्ण कहते हैं'

 

यह भी पढ़ें- जिन 'PM मोदी' को दोस्त बताते हैं रामभद्राचार्य, उनके कार्यक्रम पर भड़के क्यों?

राम और कृष्ण पर क्या बोले रामभद्राचार्य?

रामभद्राचार्य ने अपनी कथा में कृष्ण का अर्थ समझाते हुए उन्हें राम से जोड़ दिया। रामभद्राचार्य ने कृष्ण शब्द को भगवान राम और कन्हैया से जोड़कर बताने का कारण भी बताया। उन्होंने बताया कि रामायण के युद्ध कांड में ब्रह्मा जी राम जी से कहते हैं कि आप कृष्ण ही हैं भगवान। उन्होंने कहा, 'कृष्ण शब्द राम जी के लिए भी है और कन्हैया जी के लिए भी' यह वीडियो रामभद्राचार्य के सोशल मीडिया अकाउंट पर 'कृष्ण शब्द का मूल अर्थ क्या है ?' कैप्शन के साथ

कृष्ण मंदिर क्यों नहीं जाएंगे रामभद्राचार्य?

रामभद्राचार्य ने बीते दिनों रामकथा के दौरान मंच से अपने फैसले के बारे में बताया कि वह कृष्ण मंदिर में दर्शन करने के लिए नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा, 'हमने गोविंद जी से कह दिया है कि आप कितनी भी मुनहार क्यों ना कर लें जब तक मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि पर जीत नहीं मिल जाती है, मैं किसी भी कृष्ण मंदिर में दर्शन करने नहीं जाऊंगा।'

 

यह भी पढ़ें-- WIFE की फुल फॉर्म बताकर विवादों में क्यों आए रामभद्राचार्य?

पत्नी पर दिया था विवादित बयान

कुछ दिन पहले ही रामभद्राचार्य ने पत्नी यानी वाइफ की विवादित फुल फॉर्म बताई थी। रामभद्राचार्य ने कहा, 'वाइफ कितनी खतरनाक होती है। वाइफ शब्द का पहला अक्षर आप देख ही रहे हैं, अंग्रेजों ने W का अर्थ किया WonderfulI का InstrumentF का For, और E का Enjoy बताया। मतलब वाइफ, आनंद के लिए एक आश्चर्यजनक खिलौना होती है'  इसके बाद उन्होंने हिंदू धर्म में पत्नी शब्द को सही बताते हुए कहा, 'पत्नी का अर्थ है जो यज्ञ में अपने पति का साथ दें। हमारे यहां पत्नी हनीमून मनाने के लिए नहीं रहती। हमारे यहां तो मून निरंतर हनी रहता है।' उनके इस बयान पर काफी विवाद हुआ था। 

 

Related Topic:#Viral Video

और पढ़ें