logo

मूड

ट्रेंडिंग:

क्या है 'कॉकरोच जनता पार्टी', जिसमें शामिल हो गईं महुआ मोइत्रा?

जस्टिस सूर्यकांत के 'कॉकरोच' वाले बयान के बाद हंगामा बरपा है। जस्टिस सूर्यकांत ने सफाई भी पेश की लेकिन लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

Bhartiya Cockroach Party

महुआ मोइत्रा और कीर्ति आजाद। AI एडिट। Photo Credit: ChatGPT

देश की एक नई पार्टी, इन दिनों सुर्खियों में है, 'कॉकरोच जनता पार्टी।' पार्टी में विपक्षी नेता शामिल होने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा और कीर्ति आजाद ने तो इस पार्टी की सदस्यता भी ले ली है। यह ऐसे वक्त में हुआ है, जब बेरोजगार युवाओं को कॉकरोच बताकर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत, ट्रोलिंग झेल रहे हैं।

जस्टिस सूर्यकांत ने सफाई पेश की है कि उनके बयानों को मीडिया और सोशल मीडिया ने गलत संदर्भों के साथ पेश किया है। लोग उनके बयान से इतने आहत हैं कि सोशल मीडिया पर खूब मीम शेयर हो रहे हैं। जस्टिस सूर्यकांत, अचानक युवाओं के निशाने पर आ गए हैं। आमतौर पर ऐसा कम हुआ है, जब सुप्रीम कोर्ट के जज ट्रोलिंग झेलते हों। 

यह भी पढ़ें: इंडिगो में गईं, लोगों ने TMC-ममता को चोर कहा, DGCA से महुआ मोइत्रा ने की शिकायत

'कॉकरोच' पर सियासी शोर क्यों?

पिछले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट की एक सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस सूर्यकांत की एक टिप्पणी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। CJI ने कहा था कि कुछ बेरोजगार युवा कॉकरोच की तरह हैं, जो नौकरी या पेशे में जगह नहीं बना पाते और मीडिया, सोशल मीडिया, RTI एक्टिविस्ट या दूसरे एक्टिविस्ट बनकर सब पर हमला करते रहते हैं। इस शब्द का इस्तेमाल सुनकर कई लोगों ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई।

'कॉकरोच जनता पार्टी' आखिर है क्या?

जस्टिस सूर्यकांत के इस बयान पर हंगामा मच गया। X पर लोगों ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) नाम से एक व्यंग करने वाला अकाउंट बना लिया है। यह अकाउंट खुद को युवाओं का राजनीतिक मोर्चा बताता है। इसके बायो में लिखा है, 'युवाओं द्वारा, युवाओं के लिए, युवाओं का राजनीतिक मोर्चा। सेकुलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक, लेजी।' यह पेज बहुत तेजी से वायरल हुआ। शुरूआती 24 घंटे में ही 15,000 फॉलोअर्स मिल गए हैं। अब 40,00  बाद में इसने 40,000 सदस्यों का दावा किया। 

 

 

कॉकरोच जनता पार्टी का मकसद क्या है?

यह पार्टी, खुद को बेरोजगार और आलसी युवाओं की आवाज बता रही है। इसके आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है कि यह 'सिस्टम द्वारा भुलाए गए लोगों की पार्टी' है। पार्टी ने सदस्य बनने के लिए कुछ मजेदार शर्तें रखी हैं, जिन पर लोग फिदा हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 'अमित शाह का सिर काटकर टेबल पर रखना चाहिए', क्या बोल गईं महुआ मोइत्रा?

कैसे बनें कॉकरोच जनता पार्टी के मेंबर?

  • बेरोजगार 
  • आलसी
  • रोजाना कम से कम 11 घंटे ऑनलाइन
  • अच्छे तरीके से रेंट कर सकें

पार्टी ने साफ कहा है कि सदस्यता के लिए धर्म, जाति या लिंग नहीं देखा जाता।

महुआ मोइत्रा भी हो गईं शामिल?

रविवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद और पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद और महुआ मोइत्रा ने भी X पर CJP में शामिल होने की इच्छा जताई। कीर्ति आजाद को 1983 वर्ल्ड कप की वजह से पार्टी में शामिल किया गया, वहीं महुआ मोइत्रा को  लोकतंत्र की लड़ाकू बताकर पार्टी में शामिल कर लिया। 

CJI ने कॉकरोच विवाद पर क्या कहा था?

विवाद बढ़ने के बाद चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणी गलत तरीके से पेश की गई। असल में वह फर्जी डिग्री लेकर वकालत, मीडिया और दूसरे पेशों में घुस आए लोगों की बात कर रहे थे, न कि देश के युवाओं की। CJI ने कहा था कि वह देश के युवाओं पर गर्व करते हैं और हर युवा उन्हें प्रेरणा देता है।


और पढ़ें