logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कॉकरोच जनता पार्टी के 3 प्रवक्ता कौन हैं? नाम से काम तक, सब जानिए

कॉकरोच जनता पार्टी, अब युवा आंदोलन की सबसे मुखर आवाज बन गई है। करोड़ों युवाओं ने इस पार्टी की ओर रुख किया है। पढ़ें इस पार्टी के 3 प्रवक्ता कौन हैं।

CJP

आशुतोष रणका, सौरव दास, विजेता दहिया। AI एडिट्स। Photo Credit: ChatGPT

देशभर में सिस्टम के खिलाफ युवाओं के गुस्से की आवाज बनी 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने आधिकारिक तौर पर 3 प्रवक्ताओं की नियुक्ति की है। दो फिल्म मेकर और एक पत्रकार, अब पार्टी का पक्ष टीवी चैनलों और अखबारों में रखेंगे। शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी, व्यापक आंदोलन छेड़ने वाली है।
 

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा, 'खोजी पत्रकार सौरव दास मुख्य प्रवक्ता हैं, वहीं पॉलिटिकल रिसर्चर और फिल्म मेकर विजेता दहिया भी इसका हिस्सा हैं। पूर्व मैनेजमेंट कंसल्टैंट आशुतोष राणका मीडिया और जनता के सामने पार्टी का पक्ष रखेंगे।'

यह भी पढ़ें: कॉकरोच पार्टी को मिला बड़ा नाम! 6 जून के प्रदर्शन में होंगे शामिल सोनम वांगचुक

अभिजीत दीपके, प्रवक्ता, कॉकरोच जनता पार्टी:-
सीजेपी बदलते राजनीतिक बहस को बदलने के लिए प्रतिबद्ध है। इस पार्टी का नेतृत्व नई पीढ़ी के नेता करेंगे।

कौन क्या है, आइए जानते हैं-

  • सौरव दास: पत्रकारिता का अनुभव है। कानूनी, न्यायिक और सामाजिक मुद्दों पर लिखते रहे हैं। 25 नवंबर को उन्होंने इंडिया गेट पर हुए पर्यावरण प्रदूषण के खिलाफ इंडिया गेट पर हुए प्रदर्शनों का नेतृत्व किया था। 

  • विजेता दहिया: दहिया, राजनीतिक शोधार्थी हैं। वह लेखक हैं और फिल्म मेकर हैं। उन्होंने यूट्यूबर क्रिएटर्स के लिए कई स्क्रिप्ट लिखी है। वह दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) से  ग्रेजुएट हैं। उन्होंने 'पॉवर ऑफ यूनिवर्स' और 'टू हेल विद दैड जॉब' जैसी किताबें लिखी हैं। उन्होंने हरियाणवी फिल्म 'दरारें' और 'ओपरी पराई' जैसी फिल्में लिखी हैं। 

  • आशुतोष रणका: IIT कानपुर से पढ़े लिखे हैं। लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से भी डिग्री ली और ग्लोबल कंसल्टिंग फर्म में काम किया। उन्होने एमसी किन्से कंपनी में अपनी सेवाएं दी हैं। वह जयपुर में पर्यावरण, शिक्षा और युवाओं से जुड़े मुद्दों से जुड़े रहे। 

यह भी पढ़ें: कॉकरोच पार्टी को मिला बड़ा नाम! 6 जून के प्रदर्शन में होंगे शामिल सोनम वांगचुक

 क्यों नियुक्त हुए हैं प्रवक्ता?

अभिजीत दीपके 6 जून को भारत आने वाले हैं। अभिजीत दीपके ने दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन की बात कही है। वह शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे हैं। नीट पेपर और सीबीएसई सिस्टम में हुई कथित धांधली को लेकर युवा आक्रोशित हैं। 
 
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह पार्टी तेजी से लोकप्रिय हो रही है। छात्र और युवा इसे पसंद कर रहे हैं। यह पार्टी, जनहित से जुड़े मुद्दे उठा रही है। 

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें